Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...इंडो नेपाल सीमावर्ती गांव में मानव चिकित्सा शिविर

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के इंडो नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल नवीं वाहिनी के सीमावर्ती गांव भदवार में गुरुवार को मानव चिकित्सा शिविर के आयोजन किया गया ।
30 अप्रैल को नौवीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, बलरामपुर द्वारा सीमावर्ती गांव भदवार में मानव चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान स्थानीय ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा जांच उपरांत आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही, आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।  शिविर में पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों सहित कुल 68 ग्रामीणों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. आर. के. थोड़े, मेडिकल (कमांडेंट), नौवीं वाहिनी बलरामपुर द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गर्मी के मौसम में होने वाली सर्दी-खांसी, बुखार एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने एवं समय पर उपचार कराने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रति भी जागरूक किया गया। मानव चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन से सीमावर्ती ग्रामीणों में सशस्त्र सीमा बल के प्रति विश्वास, सहयोग एवं अपनत्व की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई। यह पहल बल एवं जनता के बीच समन्वय, सौहार्द एवं सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे