Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस की संयुक्त करवाई

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में बुधवार को परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान में कुल 77 वाहनों का चालान किया गया, 03 दो पहिया वाहनों को कोतवाली नगर में निरुद्ध की गयी । 4 वाहनों में मानक से अधिक ध्वनि पाए जाने पर चालान किया गया । इसके अतिरिक्त दो ओवरलोड वाहनों को भी निरुद्ध की कार्रवाई की गई । आज के इस चेकिंग अभियान में कुल 154000 रुपए की शास्ति अधिरोपित की गई ।
29 अप्रैल को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देशन में वीर विनय चौराहे पर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से हेलमेट, सीट बेल्ट, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी एवं मोडिफाइड साइलेंसर की जांच हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । चेकिंग अभियान में कुल 77 वाहनों का चालान किया गया, 03 दो पहिया वाहनों को कोतवाली नगर में निरुद्ध की गयी । 4 वाहनों में मानक से अधिक ध्वनि पाए जाने पर चालान किया गया । इसके अतिरिक्त दो ओवरलोड वाहनों को भी निरुद्ध की कार्रवाई की गई । आज के इस चेकिंग अभियान में कुल 154000 रुपए की शास्ति अधिरोपित की गई । 
विशेष प्रवर्तन कार्यवाही अभियान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृजेश कुमार तथा यातायात प्रभारी उमेश सिंह व उनकी टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे