Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...पायनियर पब्लिक स्कूल में रिपोर्ट कर वितरण समारोह

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में शनिवार को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का अयोजन किया गया।
28 मार्च को दिन शनिवार को नगर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज, कालीथान, बलरामपुर में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी, उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी ने आये हुए मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रहे जेपी पाण्डेय प्रधानाचार्य एमएलके पीजी कालेज नें विद्यालय के ऑडोटोरियम में फीता काटकर माँ सरस्वती के चरणों में द्वीप प्रज्जवलित कर पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात् पुरस्कार वार्षिक रिर्पोट कार्ड वितरण के सम्मानित अतिथियों में डॉ0 राजीव रंजन, विभागाध्यक्ष वनस्पति विभाग एमएलके पीजी कालेज, डॉ0 शिवानंद पाण्डेय विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र एमएलके पीजी कालेज, अखिलेश्वर तिवारी संपादक जन एक्सप्रेस, लोहिया क्रांति, क्राइम जंक्शन, पब्लिक लाइव टूडे, इंडिया टीवी बलरामपुर, वेद प्रकाश संवाददाता जन एक्सप्रेस बलरामपुर, मोहम्मद शकील डीसीपी न्यूज व इमरान खान द सोड ऑफ इंडिया बलरामपुर का विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने बुके देकर, बैज लगाकर व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। 
माँ सरस्वती वन्दना गीत-या कुन्देन्दु तुषार हार मे मरियम, सौम्या, श्रेया, आशी, मोहनी, रत्नप्रिया ने माँ सरस्वती की वन्दना करते हुए कार्यक्रम की शुरूआत हुई। तत्पश्चात् स्वागत गीत-सांसो की सरगम नामक गीत पर मरियम, मोहनी, श्रेया, श्रृश्टि, सौम्या, रत्नप्रिया ने आये हुए मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों का स्वागत नृत्य करके सभी का स्वागत किया। इसी क्रम में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वाले कक्षा-नर्सरी से कक्षा-5 तक के प्रथम, द्धितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में प्राइमरी वर्ग के कक्षा-नर्सरी से श्राविका तिवारी प्रथम, अर्थव मलिक द्वितीय तथा अध्यात्म शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-एल0के0जी0 के ग्रुप ‘अ‘ आकृति शर्मा प्रथम, रिमिशा गुप्ता द्वितीय तथा अर्जुन सिंह ने तृतीय तथा ग्रुप ‘ब‘ से अर्नव यादव प्रथम, अर्थव साहू द्वितीय तथा सोना यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-यू0के0जी0 के ग्रुप ‘अ‘ से दिव्यांस मिश्रा प्रथम, उत्सव पटेल द्वितीय तथा श्रुतिका शुक्ला त्तीय तथा ग्रुप ‘ब‘ से आयुशी पाण्डेय प्रथम, रूद्र प्रताप सिंह द्वितीय तथा आराध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 कक्षा-1 के ग्रुप ‘अ‘ से श्रद्धा सिंह प्रथम, प्रिसा गुप्ता द्वितीय तथा नक्श यादव तृतीय तथा ग्रुप ‘ब‘ से अजिनक्या शुक्ला प्रथम, रीत शुक्ला द्वितीय तथा अभीख श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-2 के ग्रुप ‘अ‘ से जयश मिश्रा प्रथम, काव्या पाण्डेय द्वितीय तथा आराध्या यादव तृतीय तथा ग्रुप ‘ब‘ से सैयद हलाता जेहरा प्रथम, रितविजा ओझा द्वितीय तथा आयुष्मान गुप्ता तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-3 के गु्रप ‘अ‘ से पारूल चौधरी प्रथम, अक्षत श्रीवास्तव द्वितीय व मोहनी तिवारी ने तृतीय तथा ग्रुप ‘ब‘ से प्रज्ञा पाण्डेय प्रथम, निधि चौधरी द्वितीय तथा आदिती श्रैस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-4 के ग्रुप -‘अ‘ से अमन पाण्डेय प्रथम, प्रथमेश तिवारी द्वितीय व आव्या तृतीय तथा ग्रुप ‘ब‘ से आदित्य राज मिश्रा प्रथम, अवन्तिका चौधरी द्वितीय व विजयेन्द्र विराट मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-5 के ग्रुप ‘अ‘ से रिया प्रथम, मेधावी सिंह द्वितीय व अभिराज पाण्डेय ने तृतीय तथा ग्रुप ‘ब‘ से रत्नाप्रिया प्रथम, आकर्ष श्रीवास्तव द्वितीय तथा श्रृष्टि श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त करके सभी का मान बढाया। मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि रहे जेपी पाण्डेय प्रधानाचार्य एमएलके पीजी कालेज बलरामपुर द्वारा रिपोर्ट कार्ड व मेडल देकर सम्मानित किया । एकल नृत्य-गीत-झूम बराबर झूम नामक गीत पर श्रद्धा सिंह ने बहुत ही मनमोहक नृत्य करके दर्शकों का मन मोह लिया।

 साथ ही समूह नृत्य गीत-हइया हो नामक गीत पर आकृति, तान्या, सिविका, हर्षिता, अर्जुन, अरनव, अर्थव, सोना एंव रिमिसा ने बहुत सुन्दर नृत्य किया । शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वाले कक्षा-6 से कक्षा-8 तक के प्रथम, द्धितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में जूनियर वर्ग में कक्षा-6 के ग्रुप ‘अ‘ से श्लोक मिश्रा प्रथम, वर्णित श्रीवास्तव द्वितीय तथा साहवी महमूद ने तृतीय ग्रुप ‘ब‘ से अविशी मलिक प्रथम, आस्था तिवारी द्वितीय तथा अफसा खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-7 के ग्रुप ‘अ‘ से प्रशान्त विश्वकर्मा प्रथम, वैश्णवी श्रीवास्तव द्वितीय तथा अर्सलान खान ने तृतीय ग्रुप ‘ब‘ से अवनी त्यागी प्रथम, अविरल श्रीवास्तव द्वितीय तथा अर्थव तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-8 के ग्रुप ‘अ‘ से मानिक श्रीवास्तव प्रथम, विशाल तिवारी द्वितीय तथा दिव्यांस गुप्ता ने तृतीय ग्रुप ‘ब‘ से  तनमय श्रीवास्तव प्रथम, स्पर्श गुप्ता द्वितीय तथा नैतिक सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को डॉ0 राजीव रंजन, विभागाध्यक्ष वनस्पति विभाग एमएलके पीजी कालेज एवं नोडल अधिकारी राश्ट्रीय सेवा योजना बलरामपुर एवं सम्मानित अतिथियों में एवं डॉ0 शिवानंद पाण्डेय ने रिपोर्ट कार्ड व मैडल देकर सम्मानित किया। शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वाले कक्षा-9 एवं कक्षा-11 के प्रथम, द्धितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में सीनियर वर्ग कक्षा-9 के ग्रुप ‘अ‘ से अनन्या श्रीवास्तव प्रथम, अंश चौधरी द्वितीय व आर्दश शुक्ला ने तृतीय ग्रुप ‘ब‘ से प्रीजोत मोदनवाल प्रथम, आदित्य त्रिपाठी द्वितीय तथा लाइबा नसीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा- 11 से आदिती भागर्व प्रथम, स्वरा मिश्रा द्वितीय व पूर्वी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त करके अपने विद्यालय, अध्यापक अध्यापिकाओं तथा अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को अखिलेश्वर तिवारी संपादक जन एक्सप्रेस, लोहिया क्रांति, क्राइम जंक्शन, पब्लिक लाइव टूडे, इंडिया टी0वी0 बलरामपुर, वेद प्रकाश संपादक जन एक्सप्रेस बलरामपुर आदि सम्मानित अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करनें वाले छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक तथा उपहार देकर सम्मानित किया। सभी कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार सहित उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं आदि उपस्थित रहे। सभी नें अपना-अपना दायित्व कुशलतापूर्वक सम्भाला। अन्त में प्रबन्ध निदेशक डा0 तिवारी नें मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे