अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज में कक्षा-एलकेजी से लेकर कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्काॅलरशिप व नये सत्र 2026-27 का प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया ।
24 मार्च, 2026 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पाॅयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड काॅलेज में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डाॅ0 एम0पी0 तिवारी के नेतृत्व व उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय व राघवेन्द्र त्रिपाठी की संरक्षता में कक्षा-एल0के0जी0 से लेकर कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए स्काॅलरशिप परीक्षा का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने इस आयोजन को अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा को सम्पन्न कराया। इस परीक्षा में विद्यालय के साथ-साथ बलरामपुर क्षेत्रों के भी अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छोटे बच्चो ंसे लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं तक सभी ने पूरे मनोयोग और लगन के साथ परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी परीक्षार्थियों को शांतिपूर्ण वातावरण में अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रबन्ध निदेशक ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कि इस प्रकार की परीक्षाएं न केवल उनकी ज्ञान क्षमता को बढ़ाती हैं, बल्कि आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। स्काॅलरशिप परीक्षा के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा तथा उन्हें आगे की पढाई में आर्थिक सहायता भी प्रदान की जायेगी। साथ ही यह भी बताया कि जो परीक्षार्थी स्काॅलरशिप परीक्षा नहीं पास कर पाये उन बच्चों का प्रवेश इसी परीक्षा के आधार पर हो जायेगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने विद्यार्थियों के भीतर प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा दिया और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक किया। अंत में यह कहा जा सकता है कि पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कालेज आयोजित यह स्काॅलरशिप परीक्षा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रतिभा को परखना तथा उन्हें आगें बढ़ने के प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएँ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ