Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...गृह विज्ञान विभाग में टाई एंड डाई प्रतियोगिता का आयोजन

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में एमएलके पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में बुधवार को टाई एंड डाई प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
25 मार्च को एमएलके पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडे के निर्देशन में टाई एंड डाई प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें परास्नातक  एवं स्नातक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया । महाविद्यालय की मुख्य नियंता प्रोफेसर वीणा सिंह, सांस्कृतिक निर्देशिका प्रोफेसर रेखा विश्वकर्मा एवं पूर्व सांस्कृतिक निर्देशिका डॉ. अनामिका सिंह ने निर्णायक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए निर्णय दिया । प्रतियोगिता में सीमा यादव एम. ए. द्वितीय वर्ष तथा चांदनी तिवारी बी. ए. तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान, नीलू वर्मा एम. ए. द्वितीय वर्ष व निधि सोनी बी. ए. तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान तथा अंतिमा भारती  एम. ए. द्वितीय वर्ष व राशि कश्यप बी. ए. तृतीय वर्ष ने तृतीय स्थान तथा वर्तिका पाठक एम. ए. द्वितीय वर्ष ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शकुंलता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया तथा मणिका मिश्रा ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया । सुधा कसौंधन तथा सौम्या तिवारी ने कार्यक्रम को सफलता तक पहुंचने में अहम भूमिका का निर्वाहन किया। प्रतियोगिता से छात्राओं में टाई एंड डाई विधि द्वारा वस्त्रों को आकर्षक बनाने के कौशल का विकास हुआ । कार्यक्रम से छात्राओं में स्वरोजगार की भावना उत्पन्न होगी। प्राचार्य महोदय जी ने छात्राओं को इस क्षेत्र में रोजगार विकसित करने का प्रोत्साहन दिया तथा सरकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे