अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर की कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत कूटरचना व धोखाधड़ी करके असल चांदी प्राप्त कर छल पूर्वक गिलट देने व माल सम्बन्धी शुद्धता का फर्जी प्रमाण पत्र देने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 4 किलो 435 ग्राम पायल चांदी का ( कीमत लगभग 11 लाख रुपये), 04 मोबइल फोन तथा 350000 रुपया नगद बरामद किया है ।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने 24 मार्च को बताया कि 10 मार्च को पीड़ित पवन कुमार राठौर पुत्र श्रीनिवास निवासी राठौड़ नाला पीपल मुंडी जनपद आगरा द्वारा आवेदक को जीएसटी अंकित विजटिंग कार्ड देकर चांदी के माल का आर्डर देना, असल माल प्राप्त कर छल पूर्वक कूटरचना कर शून्य चांदी( गिल्ट) के पार्ट का माल देना तथा साथ में माल सम्बन्धी शुद्धता का फर्जी प्रमाण पत्र देना तथा पूछने पर आवेदक को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे दिये प्रार्थना पत्र पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया । उन्होंने बताया कि 24 मार्च को मुकदमा से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्तों में से अभियुक्त रवि कुमार वर्मा पुत्र राघव प्रसाद वर्मा निवासी तुर्कमानपुर थाना राजघाट जनपद गोरखपुर, आकाश अग्रहरी उर्फ शानू पुत्र विनोद कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला शाहब गंज गीता प्रेस थाना राजघाट जनपद गोरखपुर तथा लकी दुबे उर्फ प्रदुम्न पुत्र कमलेश कुमार दुबे निवासी हाल पता कैंट थाना गली मोहल्ला दाऊदपुर थाना कैंट जनपद गोरखपुर को गोण्डा रेलवे स्टेशन के पास रानीजोत जाने वाले मार्ग पर तालाब के किनारे से गिरफ्तार किया । अभियुक्तों के कब्जे से 4 किलो 435 ग्राम पायल चांदी का ( कीमत लगभग 11 लाख रुपये) व घटना में प्रयुक्त 04 मोबइल फोन तथा 3,50,000 रुपया नगद बरामद हुआ । बरामदगी व संकलित साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा में आवश्यक धारा की बढ़ोत्तरी की गयी है । अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो प्रकाश में आया कि अभियुक्त आकाश अग्रहरि व रवि कुमार वर्मा द्वारा सर्राफा का व्यापार किया जाता है तथा अभियुक्त लकी दुबे द्वारा कोरियर का कार्य किया जाता है जिनके द्वारा अभियुक्त लकी से मिलकर योजना तैयार किया गया कि फर्जी सिम के द्वारा माल (चाँदी) का आर्डर देते थे जिससे इनकी पहचान न हो सके तथा माल को कोरियर के माध्यम से मंगाते थे और बदले मे कूरियर के माध्यम से ही कम चांदी का कच्चा माल मिलावट करके वापस भेज देते थे तथा प्राप्त फायदे का आपस में बांट लेते थे । इसी क्रम में तीनों लोग मिल कर गोरखपुर से लगभग तीस-चालीस किलोमीटर दूर चौरी चौरा में स्थित जायसवाल ज्वैलर्स, श्रीराधा वस्त्रालय, हेड आफिस पुराना स्टेट बैंक रोड मुडेरा बाजार गोरखपुर तथा ब्रान्च ऐड्रेस गोण्डा रोड मोड़ भगवतीगंज बलरामपुर (उ0प्र0) के नाम से फर्जी विजिटिंग कार्ड बनवाकर जायसवाल ज्वैलर्स की ही जीएसटी नम्बर लिखवाकर घटना को अंजाम दिया ।गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली नगर पुलिस टीम के उ0नि0 रमन कुमार वर्मा, उ0नि0 शिव लखन सिंह, हे0का0 हनुमन्त यादव, हे0का0 मुक्तेश्वर यादव, हे0का0 कृष्ण चंद सिंह, हे0का0 जितेन्द्र कुमार यादव, हे0का0 जयमंगल यादव, का0 नितीश मौर्या, का0 आकांक्ष प्रताप सिंह व का0 अमरेश यादव तथा एसओजी व सर्विलांस टीम के उपनिरीक्षक राणा प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी शशांक शेखर यादव, मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार, मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी पवन पटेल, आरक्षी प्रभात सिंह, आरक्षी अश्विनी कुमार सिंह, आरक्षी आदर्श कुमार, आरक्षी शमशेर आलम, आरक्षी विशाल द्विवेदी एवं आरक्षी दिलीप कुमार शामिल थे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ