Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...नपाप अध्यक्ष ने किया बुद्धा पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

अखिलेश्वर तिवारी       
जनपद बलरामपुर के आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित बुद्धा पार्क के सौन्दर्यीकरण और विस्तार कार्य का शिलान्यास सोमवार को किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया।
23 मार्च को आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में बौद्ध धर्म के संतों की उपस्थिति में विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ, जिसके बाद पार्क के विकास कार्य की औपचारिक शुरुआत की गई । अध्यक्ष ने बताया कि परियोजना लागत: लगभग 70 लाख रुपये (जीएसटी सहित) स्वीकृत है । नई बाउंड्री वॉल का निर्माण
हरित क्षेत्र (ग्रीन एरिया) का विकास
बैठने की बेहतर व्यवस्था, बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरण, उन्नत प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाना है ।नगरपालिका प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि पार्क की पुरानी बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हो चुकी थी,सोलह सौ स्कवार पिट में बना था जिसको अब अठ्ठारह हजार पिट से ज्यादा क्षेत्र में निमार्ण कराया जायेगा,जिससे सुरक्षा और सौन्दर्य दोनों प्रभावित हो रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन से बजट स्वीकृत कराया गया। इस परियोजना का मुख्य लक्ष्य पार्क को सुरक्षित,आकर्षक और जनोपयोगी बनाना है,ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें ।स्थानीय नागरिकों में इस योजना को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि पार्क के विकसित होने से बच्चों,युवाओं और बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यह स्थान सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। प्रशासन ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है बलरामपुर नगर के बुद्धा पार्क (माया होटल के समीप) के सौंदर्यीकरण एवं भव्य निर्माण कार्य हेतु आज विधिवत हवन-पूजन कर भूमिपूजन किया। यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि नगर के इस महत्वपूर्ण स्थल को अब एक सुंदर,सुव्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया जाएगा,जो आमजन के लिए एक उत्कृष्ट सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी  लाल चंद्र मौर्य,राम सागर अकेला पूर्व विधायक,डी पी सिंह बैस,जेई सिविल अवनीश यादव,कर निरीक्षण राजेश कुमार,जेई जल धर्मेन्द्र गौड, पूजाराम सोनकर  (एडवोकेट), इंजीनियर बृजलाल, कृपाराम भारती, महादेव प्रसाद साहू(एडवोकेट), राधे श्याम भारती (एडवोकेट), सियाराम (प्रधान), रविंद्र सिंह रावत, डॉ.मनोज, मनीष चंद्र सोनकर (एडवोकेट),सूर्य प्रकाश हितकारी (एडवोकेट), शसतीश कुमार यादव (एडवोकेट),मनीष सोनकर अधिवक्ता, प्रभुनाथ मौर्य, विकास मौर्य, अशोक कुमार (एडवोकेट), अजीत कुमार भारती (एडवोकेट),विजय सोनकर,रक्षा राम मौर्य, लाल जी (लहरी), मनोज सोनकर, दीनानाथ पासवान, बबलू लाल पासवान, राम सागर, आशीष बौद्ध, राजकुमार बौद्ध, उमाशंकर शर्मा (एडवोकेट), वीरेंद्र चौधरी, विमला सोनकर(एडवोकेट) सहित नगर के अनेक जनप्रतिनिधि, सभासद, गणमान्य नागरिक एवं सम्मानित नगरवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे