Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...शहीद दिवस पर क्रांतिकारी विचारधारा मोर्चा ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन


अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में क्रांतिकारी विचारधारा मोर्चा के नेतृत्व में सोमवार को शहीद दिवस के अवसर पर गोंडा बलरामपुर गोंडा मार्ग स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । सभा में मौजूद लोगों ने अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
23 मार्च को गोंडा रोड स्थित स्थानीय आजाद पार्क में क्रांतिकारी विचार धारा मोर्चा के तत्वाधान में अमर शहीद सरदार भगत सिंह, सुखदेव  तथा राजगुरु का बलिदान दिवस मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ अमर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व धूप जलाकर किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टू राम तथा विशिष्ट अतिथि आदर्श नगर पालिका के अध्यक्ष डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, सशस्त्र सीम बल 50 वीं वाहिनी के कमांडेंट मुकेश सिंह गुर्जर तथा एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पांडे मौजूद थे । 
कार्यक्रम में सेवा निवृत कैप्टन आर पी सिंह, कमलेश त्रिपाठी, भाजपा नेत्री झूमा सिंह, डी पी सिंह बैस, डॉ अफजाल अहमद खान, निवर्तमान नगर मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव मिश्रा, भाजपा उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, सभासद राघवेन्द्र प्रताप सिंहमंटू, सभासद विनोद गिरी, सभासद रामू कश्यप, नामित सभासद मनोज आर्य, सभासद प्रतिनिधि मनीष तिवारी, युवा भाजपा नेता अक्षत शुक्ला, डॉ विमल त्रिपाठी, भाजपा युवा नेता स्पर्श श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव निवर्तमान विहिप अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, प्रधान मंशाराम मिश्र, सभासद सुभाष पाठक, सभासद नन्द लाल तिवारी, हरीश शर्मा, मालिक राम, धनीराम मौर्य, कमलेश त्रिपाठी व अर्जुन यादव सहित मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । मोर्चा अध्यक्ष डॉ राकेश चंद्रा ने कहा कि आज भी भारत वर्ष के भीतर देश विरोधी षड्यंत्रकारी ताकतें तेजी से पनप रहीं हैं । आज हमें इन्हें जड़ से समाप्त करने के लिए सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव जैसे देशभक्तों के बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित को सर्वोच्च मान कर सदैव तत्पर रहना होगा । उन्होंने विशेषकर युवाओं से अपील करते हुए कहा की युवाओं को ये अवश्य जानना चाहिए कि वास्तव में मां भारती को गुलामी की जंजीरों को इन्हीं जैसे लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान से मुक्ति मिली । मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टू राम ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज  विश्व में कई देशों में युद्ध चल रहे है, उसके प्रभाव से भारत भी अछूता नहीं है । आज हमें अपने क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र रक्षा के लिए सदा तैयार रहना होगा ‌। डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने महान क्रांतिकारियों को याद करते हुए कहा कि वास्तव में ये अमर शहीद ही हमारे महानायक हैं । हमें इन्हें कभी भी विस्मृत नहीं करना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन सतीश श्रीवास्तव ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे