जनपद बलरामपुर के भगवतीगंज स्थित अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एम्स कॉन्वेंट स्कूल भगवतीगंज में वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व वर्तमान विधायक सदर बलरामपुर पल्टू राम ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. ओ.पी.मिश्रा पूर्व प्राचार्य तथा डॉ. दिव्य दर्शन तिवारी प्राचार्य मां गायत्री महाविद्यालय रहे। विद्यालय के चेयरमैन अखिलेश्वर तिवारी तथा अध्यक्ष राम कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय के एम.डी. डॉ. रमेश शुक्ला ने आये हुए अतिथियों का बैच लगाकर सम्मान किया तथा आभार व्यक्त किया। प्रबंधक श्रवण कुमार शुक्ला ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक ने विद्यालय परिवार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरे प्रबंध समिति का प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया तथा आशा व्यक्त किया कि भविष्य में भी बलरामपुर जैसे पिछड़े जनपद को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़कर जिले प्रगति में पूरा सहयोग प्रदान करता रहेगा । विधायक ने कहा कि विद्यालय प्रबंधक, प्रबंध समिति, शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा शिक्षणेत्तर कर्मियों के अथक प्रयास व प्रबंधन के जरिए ही विद्यालय इस मुकाम तक पहुंचा है ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र शुक्ला, उप प्रधानाचार्य वी पी वर्मा, सहायक अध्यापक सार्थक शुक्ल, विशाखा गुप्ता, साक्षी गुप्ता, श्रेया, रचना शुक्ला, सविता सिंह, प्रगति पाल व अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। समारोह में उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जे एस पी मिश्र, जिलाध्यक्ष गंगा राम शर्मा, जिला संरक्षक अविनाश पाण्डे तथा भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ