Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...कुबेरमती पांडे मेमोरियल इंटर कॉलेज में रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर के विकासखंड श्रीदत्तगंज क्षेत्र अंतर्गत कुबेरमती पाण्डेय मेमोरियल इण्टर कॉलेज श्रीदत्तगंज में मंगलवार को रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
31 मार्च को  रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक एवं एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के प्राचार्य प्रोफेसर जनार्दन प्रसाद पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किया गया। विद्यालय में स्मार्ट क्लास के उद्घाटन के पश्चात  प्रबंधक प्रोफेसर जे पी पांडेय ने कहा कि उनका उद्देश्य इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को नवीन तकनीक के माध्यम से समुन्नत शिक्षा प्रदान करना है।कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों के द्वारा विद्यालय के संदर्भ में फीडबैक प्राप्त किया गया। कक्षा नर्सरी से कक्षा 11 तक के कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर टी एन मिश्र एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्र ने आए हुए समस्त अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और समस्त छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे