अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा में बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओं ने नए सत्र 2026-27 में प्रवेश के अवसर गायत्री यज्ञ करके नए सत्र का शुभारंभ किया । जिले भर में इस समय मां भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी समारोहों की श्रृंखला में विविध आयोजन किया जा रहा है ।
सरस्वती शिशु मंदिर पचपेड़वा में छात्र छात्राओं का नए सत्र में प्रवेश गायत्री महायज्ञ के माध्यम से किया गया । गायत्री मंदिर के परिब्राजक राम कुमार के निर्देशन में उपस्थित अभिभावकों, विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों ने मां गायत्री और सरस्वती की आराधना करते हुए विभिन्न मंत्रों से यज्ञ भगवान को आहुतियां दीं । उपस्थित गुरु जनों और प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने सभी भैया-बहनों के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की । अखिल विश्व गायत्री परिवार पचपेड़वा और गैसड़ी के संयुक्त अभियान में क्षेत्रों में विभिन्न संस्कार और यज्ञ की श्रृंखला मानव जीवन को देवतुल्य बनाने, वैश्विक वातावरण में चल रहे अशांति के वातावरण को समाप्त करने और भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने के लिए चलाई जा रही है ।
विगत वर्ष जनपद बलरामपुर में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ महाकाल मंदिर की स्थापना डॉ चिन्मय पंड्या जी द्वारा, गैसड़ी में 9 कुंडीय महायज्ञ के साथ नव दंपत्ति सम्मेलन और शिक्षक छात्र सम्मेलन तथा शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश यात्रा द्वारा जनजागरण के कार्यक्रम पूरे जनपद में चल रहे हैं । इसी क्रम में पचपेड़वा के ग्राम बैरिहवा में अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति, स्थानीय नगर में पुंसवन सहित अन्य संस्कार तथा गायत्री यज्ञों का एक अनवरत क्रम चल रहा है । बढ़नी चाफ़ा में अधिशाषी अधिकारी के आवास पर गायत्री यज्ञ, अग्रवाल वस्त्रालय के प्रोपराइटर आशीष अग्रवाल के सुपुत्र सर्वज्ञ का जन्मदिवस संस्कार, थारू जनजाति अंचल के परिजन बलवान की पुत्री का आदर्श विवाह संस्कार, शक्तिपीठ पचपेड़वा में वांग्मय स्थापना, इवांश का अन्नप्राशन, रुद्राक्ष का नामकरण, सक्रिय युवा परिजन अजय-सपना चौधरी का यज्ञीय संस्कार द्वारा वैवाहिक वर्षगांठ, अवंतिका का विद्यारंभ, तुलसीपुर रोड स्थित अमित चौरसिया के प्रतिष्ठान का उद्घाटन गायत्री यज्ञ के माध्यम से,मडनी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा गायत्री मंत्र लेखन अभियान, ढेकहरी (सिद्धार्थनगर) के परिजनों द्वारा सामूहिक गायत्री यज्ञ सहित संस्कारों का क्रम चल रहा है । पड़ोसी नगर बढ़नी (सिद्धार्थनगर) के परिजन भी इस अभियान में जुड़ रहे हैं ।आगामी दिनों 12 अप्रैल 2026 गनेशपुर बाजार के ग्राम मधवानगर में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम, नशा मुक्ति रैली और विराट गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है । जनपद बलरामपुर गायत्री परिवार के वरिष्ठों सीताराम वर्मा, सतीश मिश्रा, सत्यप्रकाश शुक्ला, श्रीराम भारती, गुलाब चंद भारती तथा युवा प्रभारी संदीप जायसवाल, सुनील वर्मा, कृष्ण कुमार कश्यप, माता प्रसाद गुप्ता और राधे गोविन्द गुप्ता के दिशा निर्देशन में अखंड दीप और शताब्दी समारोहों के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम हो रहे हैं । सभी आयोजन गायत्री शक्तिपीठ पचपेड़वा के परिव्राजक रामकुमार, वरिष्ठ परिजन बालेश्वर चौरसिया, अंगद प्रजापति, युवा परिजन अजय चौधरी, प्राथमिक शिक्षक राजनाथ, हेमंत, नवल किशोर, ट्रस्टी संजय जायसवाल, जनजातीय अंचल के बलवान, कृष्ण कुमार पांडे और महिला मंडल प्रभारी मीना श्रीवास्तव के साथ सभी बहनों द्वारा चलाए जा रहे हैं ।
सादर धन्यवाद क्राइम जंक्शन
जवाब देंहटाएंन्यूज का मूल स्वरूप बरकरार रखने के लिए