अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सभागार में शुक्रवार को सेवानिवृत्ति हुए आचार्यों के विदाई हेतु सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से मां सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।
3 अप्रैल को सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह अवसर पर प्रबंध समिति संरक्षक इन्दु भूषण जायसवाल, अध्यक्षा डॉ. कौशल्या गुप्ता, प्रबंधक डॉ सतीश सिंह, उपाध्यक्ष हरिवंश सिंह एवं सदस्य कमलेश प्रताप सिंह मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश नारायण सिंह ने आए हुए समिति के पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए सेवानिवृत्ति आचार्या डॉ.साधना श्रीवास्तव एवं कार्यालय प्रमुख दान बहादुर सिंह के कार्य कुशलता एवं विद्यालय के प्रति लगन भाव की प्रशंसा की। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य सत्य प्रकाश पाण्डेय ने डॉ.साधना श्रीवास्तव एवं दान बहादुर सिंह के पूरे कार्यकाल के अनुभव एवं प्रेरणा को विस्तार से प्रस्तुत किया। इसी क्रम में शिशु मंदिर के वरिष्ठ आचार्य जानकी शरण मिश्र ने भी दोनों आचार्यों के प्रति अपने साथ बीते हुए अनुभवों को साझा किया। इन्दु भूषण जयसवाल, डॉ. सतीश सिंह डॉ.कौशल्या गुप्ता एवं कमलेश प्रताप सिंह ने भी अपने सेवानिवृत्ति आचार्यों डॉ. साधना श्रीवास्तव एवं आचार्य दान बहादुर सिंह के बारे में विस्तार से अपने अनुभव को साझा करते हुए सभी आचार्यों को उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। प्रबंध समिति नें सेवानिवृत्त आचार्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मदन मोहन त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक व कर्मचारियों की आंखें नम रही।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ