अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर चीनी मिल्स लि०, बलरामपुर के पेराई सत्र 2025-26 के समापन रविवार 5 अप्रैल को अन्तिम रूप से कर दिया जाएगा ।
4 अप्रैल को चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष के०के० बाजपेई ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि बलरामपुर चीनी मिल्स लि०, बलरामपुर में दिनांक 31 मार्च 2026 से मिलगेट पर लगातार गन्ने की खुली खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि मिलगेट पर खुली खरीद करने के उपरान्त भी पेराई हेतु गन्ना उपलब्ध नहीं हो रहा है, जिसके कारण चीनी मिल दिनांक 05 अप्रैल 2026 को अन्तिम पेराई करते हुये पेराई सत्र 2025-26 के लिये अन्तिम रूप से बन्द कर दी जायेगी । उन्होंने कहा कि जिस भी किसान के पास अभी भी पेराई योग्य गन्ना उपलब्ध है वह दिनांक 05 अप्रैल 2026 तक अपना पेराई योग्य गन्ना चीनी मिल में आपूर्ति कर समाप्त कर लें । श्री बाजपेई ने गन्ना किसानों से अपील किया कि कम लागत में अधिक गन्ना उत्पादन करके ज्यादा लाभ लेने के लिए को0-0118, को०लख0-14201, 16202, 13235 तथा को0-15023 प्रजाति के गन्ने की बुवाई अधिक से अधिक क्षेत्रफल में करें। साथ ही चोटी बेधक कीट के नियन्त्रण हेतु शूट कटिंग व नेटजेन का प्रयोग कर अच्छी पैदावार प्राप्त करें ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ