अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में अखिल भारतीय किसान संघ की एक बैठक जिलाध्यक्ष यदुनन्दन मिश्र के आवास बहादुरपुर में आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यदुनन्दन मिश्र ने की तथा संचालन जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने किया।4 अप्रैल को आयोजित बैठक में मुख्य रूप से भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय मंत्री बाबू भाई पटेल व अवध प्रान्त के प्रान्त महामंत्री उत्कर्ष जी की विशिष्ट उपस्थिति रही। बैठक में मुख्य बिन्दुओं के रूप में भारत माता पूजन, गौ माता पूजन व संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय मंत्री बाबू भाई ने कहा कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष में भगवान बलराम की जयंती व कार्तिक मास शुक्ल पक्ष अष्टमी को गौपूजन कर गोपाष्टमी का पर्व मनाया जायेगा। प्रान्त महामंत्री उत्कर्ष जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत माता पूजन के साथ ही भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस मनाया जायेगा साथ ही साथ अन्न संग्रह का कार्य भी जारी रहेगा। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष यदुनन्दन मिश्र ने कहा कि संगठन का ग्राम स्तर तक विस्तार कर किसानों को जागरूक करने का अभियान और तीव्र गति से किया जायेगा । बैठक में मुख्य रूप से जगदम्बिका प्रसाद मिश्र, नवल किशोर तिवारी, सत्यराम वर्मा, सुरेन्द्र मिश्र, जीतेन्द्र कुमार वर्मा, अजय कुमार मिश्र, शान्ति प्रभु, अखिलेश तिवारी, भागीरथ गौतम, राजेश तिवारी, अजय कुमार, अभिषेक गुप्ता, रमाधर द्विवेदी, कमला प्रसाद वर्मा, सत्य नरायन पाण्डेय, सन्तोष कुमार दुबे सहित कई पदाधिकारी उपस्थिति रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ