अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ परिसर में आगामी 5 अप्रैल को जिला स्तरीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा ।
जनपद बलरामपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार के निर्देशन में गायत्री परिवार बलरामपुर द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2025 के जनपद स्तरीय मेधावी छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ बलरामपुर के परिसर में आगामी 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से होगा। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सचिव शिव कुमार कश्यप ने 3 अप्रैल को बताया कि यह परीक्षा पिछले वर्ष 7 नवम्बर को कक्षा 5 से डिग्री स्तर तक जनपद के 150 विद्यालयों में आयोजित हुई थी, जिसमें लगभग 10800 परिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था। सम्मान समारोह में जनपद स्तरीय कक्षा 5 से डिग्री स्तर तक प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 27 मेधावियों तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ