Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...बलरामपुर महोत्सव में डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों की मनमोहन प्रस्तुति

अखिलेश्वर तिवारी 
जनपद बलरामपुर में लगभग 20 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हो रहे बलरामपुर महोत्सव का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन जिले के जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से पूरे समारोह में विशेष छाप छोड़ी।
3 अप्रैल को बलरामपुर महोत्सव के प्रथम दिवस आयोजित उद्घाटन समारोह की शुरुआत डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें पंखुड़ी शुक्ला, दीपाली, श्रेष्ठा, अपेक्षा एवं महिमा उपाध्याय ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के अगले क्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्टेट सॉन्ग ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया । 
वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित एक्ट ने दर्शकों में देशभक्ति का जोश भर दिया और खूब सराहना बटोरी। डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित सभी अतिथियों ने खुलकर प्रशंसा की। कई गणमान्य लोगों ने यह तक कहा कि महोत्सव के प्रथम दिन का आकर्षण केंद्र डिवाइन पब्लिक स्कूल के बच्चे ही रहे।
कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए महोत्सव के आयोजकों ने विशेष निर्णय लेते हुए विद्यालय के बच्चों को 4 और 5 अप्रैल को भी अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए आमंत्रित किया। यह विद्यालय एवं छात्र छात्राओं के लिए गर्व और सम्मान की बात है। विद्यालय के प्रबंधक आशीष उपाध्याय ने बताया कि बच्चे इस कार्यक्रम को लेकर अत्यंत उत्साहित थे, जिसका प्रदर्शन मंच पर साफ दिखाई दिया । पूरे कार्यक्रम के दौरान वे स्वयं मंच पर उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए तथा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते नजर आए। डिवाइन पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वह केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी अग्रणी स्थान रखता है। शायद यही कारण है कि यह विद्यालय नगर में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे