अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज के छात्र-छात्राओं ने नये सत्र 2026-27 के आरंभ पर गुरुवार को खुशी मनाया ।
2 अप्रैल, 2026 को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में नये सत्र 2026-27 के आगमन समस्त बच्चों को विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ0 एम पी तिवारी एवं उप प्रधानाचार्या उप प्रधानाचार्या शिखा पाण्डेय व राघवेन्द्र त्रिपाठी व समस्त अध्यापक अध्यापिकाओं ने बच्चों को रोली टीका लगाकर स्वागत किया। विद्यालय में छात्र-छात्राओं का नए सत्र का शुभारंभ बड़े हर्श और उल्लास के साथ हुआ। सभी छात्र-छात्राएं अपने नए सपनों, नए उत्साह और नई उम्मीदों के साथ विद्यालय आये। विद्यालय का वातावरण उल्लासपूर्ण था और चारों ओर मुस्कान ही मुस्कान बिखरी हुई थी । प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि नए सत्र की शुरूआत हमे एक नई ऊर्जा और जोश प्रदान करती है। पिछली कक्षा में जो कुछ सीखा उसे आगे बढ़ाने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का यह सुनहरा अवसर होता है। विद्यार्थी अपने नए पाठ्यक्रम, नई किताबों और नए शिक्षकों से मिलने के लिए उत्साहित रहते है। इस वर्ष भी हमारी कक्षाओं में नए विशय, नई गतिविधियां और नई सीख सीखने की विधियां शामिल की गई है, जो आपके ज्ञान को और अधिक विस्तृत बनाएंगी ।नए सत्र के पहले दिन ही विद्यालय मे एक विशेष आयोजन रखा गया, जिस पर प्रधानाचार्या ने बच्चों को टॉफी व गुब्बारे दिये । साथ ही प्रबन्ध निदेशक ने बच्चों को प्रेरणादायक बातें बताई और हमारे शिक्षकों ने बच्चों को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल के प्रांगण में मित्रों से मिलना, नए साथी बनाना और शिक्षकों के स्नेह भरे मार्गदर्शन में आगे बढने का उत्साह सबके चेहरों पर साफ झलक रहा था । नए सत्र में सभी बच्चों ने निश्चय किया कि हम अपनी पढाई मे और अधिक मेहनत करेंगे, अनुशासन का पालन करेंगे और विद्यालय की प्रतिश्ठा को और ऊँचाइयों तक ले जायेंगे। साथ ही हम सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी बढ-चढकर भाग लेंगे ताकि हमारे व्यक्तिगत गतिविधियों का सर्वांगीण विकास हो सके। अंत में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि नए सत्र की शुरूआत हमेशा उत्साहजनक होती है। यह हमें एक नई दिशा में बढ़ने की प्रेरणा देता है। आप सभी बच्चों नें खुशी और जोश के साथ शुरूआत की है और विश्वास है कि यह वर्श ज्ञान, सफलता और उल्लास से भरपूर रहेगा। अब आप सभी को नए सपनों के साथ, नये पंखो के साथ, उडान भरने का समय आ गया है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी, नीलम श्रीवास्तव, पूनम चौहान, नाजिया अंसारी, मोहनी जायसवाल, रीतू श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, उर्वशी शुक्ला, लता श्रीवास्तव, अकांक्षा मिश्रा सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ