अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के जिला पंचायत सभागार में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया ।
01 अप्रैल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप में विधानसभा संयोजक बलरामपुर सदर डा प्रांजल त्रिपाठी को पूर्व मंत्री सदर विधायक बलरामपुर पल्टू राम ने स्वागत अभिनंदन किया । डा प्रांजल त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूती प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास जारी रखना आवश्यक है । इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, राम कृपाल शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, परमजीत सिंह, संदीप उपाध्याय, आलोक रंजन पांडेय एवं निवर्तमान व वर्तमान मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ