गोरखपुर । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पत्रकारों ने सोमवार को गोरखपुर मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में अभा पत्रकार सुरक्षा समिति के साथियो ने सूबे केे मुख्यमन्त्री योगी आदित्य नाथ से मिल कर पत्रकार उत्पीडन और पत्रकार सुरक्षा कानून के सम्बंध मे ज्ञापन दिया । मुख्यमंत्री से मिल कर गए प्रतिनिधि मंडल में सरक्षक ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव,प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह,संगठन मंत्री अमित सिंह मोनू,जिलाध्यक्ष आलोक सिंह,केडी सिंह,कैलाश चन्द यादव,वीरेंद्र पांडेय,जसप्रीत सिंह,अनुराग श्रीवास्तव,संजय नागवंशी,चन्द्रवीर सिंह सोनू,सत्येंद्र यादव,अवधेश पांडेय,हरिकेश कुमार,राकेश चौधरी,कौशल जयसवाल,अनिल बोस,चन्दन सिंह,आदर्श सिंह,अरुण गिरी समेत आदि साथी शामिल रहे।मण्डल अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया है कि ज्ञापन दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इस बात का सज्ञान लेते हुए पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओ को गम्भीरता से लेते हुए जांच कराकर उचित कार्यवाही का अश्वासन देते हुए नसीहत भी दी कि मीडिया में भी कुछ ऐसे तत्व घुसपैठ कर लिए है जो कई तरह के अवैध गतिविधियों में शामिल है जिनका खामियाजा अच्छे पत्रकारों को उठाना पड़ रहा है। सीएम ने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा दिए गये ज्ञापन को गम्भीरता से लेते हुए शीघ्र जॉच करवा कर कार्यवाही का अश्वासन दिया है ।
पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने को लेकर सीएम से मिला पत्रकारो का प्रतिनिधि मण्डल
सितंबर 05, 2017
0
Tags


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ