अमरजीत सिंह
फैजाबाद :नेशनल हाइवे पर सुबह तेज गति से आ रही बाईक ने रोड़ पार कर रही एक महिला व बच्चे को रौद दिया मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने सूचना ईलाकाई पुलिस को दी सूचना पर पहुची पुलिस ने महिला व बच्चे को सीएचसी रुदौली ले गयी जहा पर हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया
बताया जाता है कि सुबह लगभग 8 बजे भेलसर ब्लाक मोड़ पर बस से उतर कर पॉच वर्षीय बच्चे के साथ रोड़ पार कर रही महिला को लखनऊ की तरफ से आ रही होरों हण्ड़ा बाइक ने टक्कर मार दिया टक्कर इतना जबर दस्त था कि बाइक सवार भी पटल गया मौके पर दौड़ कर लोगों ने महिला व बच्चे को उठाते हुए बाइक सवार को पकड़ कर सूचना पुलिस को दिया घटना की जानकारी होते ही चौकी प्रभारी अंजेश सिंह मौके पर पहुचे और घायल महिला को सीएचसी रुदौली भेजवाया और बाइक चालक को चौकी ले आयी वही प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चालक प्रदीप कुमार मौर्य इचौलिया थाना पटरंगा का निवासी है जो ओवर ब्रिज से तेज गति होने के कारण बाइक कंट्रोल नही कर सका और महिला व बच्चे को रौंद दिया पूछे जाने पर चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला फैजाबाद की है जो किसी बिद्यालय में टीचर थी चालक के बिषय मे बताया कि वह पटरंगा थाना क्षेत्र के इचौलिया का रहने वाला है जिसका नाम पता लिख कर छोड़ दिया गया है
वही महिला को टक्कर मारने वाली बाइक व चालक को छोड़ देने से पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है जो सारा दिन चौराहे पर पुलिस की मिली भगत होने की चर्चा जोर शोर से थी वही इचौलिया के लोगों की माने तो तेज गति के चलते वह कई बार दुर्घटना कर चुका है और अभी तक कोई कार्यवाही नही हो सकी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ