अमरजीत सिंह
फैजाबाद :भेलसर से शुजागंज रोड़ पर देर शाम बाइक पर पति के साथ रुदौली जा रही ग्राम प्रधान को पीछे से आ रही ट्रक ने रौदने का प्रयास किया लेकिन ग्राम प्रधान के शोर मचाने से पति बाइक खड्डे में कूदा कर किसी तरह अपने परिवार की जान बचाई और सूचना डायल 100 को दिया सूचना पाते ही पुलिस ने ट्रक चालक को भेलसर चौराहे पर घेरा बंदी कर दबोच लिया मौके पर चौकी पहुचे ग्राम प्रधान पति ने लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मॉग की है और अपने उपर हुए हमला को चुनावी रंजिश बता रहे है
सोमवार को देर शाम हलीमनगर के ग्राम प्रधान शवेनूर अपने पति शकील अहमद व बच्चे के साथ बाइक से रुदौली जा रहे थे जैसे ही वह भेलसर के करीब पहुचे ही थे कि पीछे से आ रही ट्रक यूपी 70 एटी 0768 ने रौदने का प्रयास किया जिसे देख पीछे बैठी पत्नी ने शोर मचाना शुरु किया और प्रधान पति ने बाइक खड्डे मे कूदा दिया और परिवार की जान बचाई और तत्काल 100 नंबर को फ़ोन से सूचित किया सूचना पाते ही पुलिस ने गाड़ी और ड्राइवर पकड़ कर भेलसर चौकी ले गयी चौकी प्रभारी अंजेश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे मे लेकर चालक को पुलिस कस्टड़ी में थाने पर रखा गया है तहरीर मिलते ही जॉच कर कार्यवाही की जायेगी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ