सुनील गिरि
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के सिटी कोतवाली से मात्र 10 कदम की दुरी पर बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बाइक सवार एक साइकिल सवार व एक ई रिक्शा को रौंदा दो की मौके पर मौत 10 लोग घायल । पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रक को चालक सहित लिया कब्जे में । बताया जा रहा है के ट्रक का ड्राइवर शराब के नशे में में होने के कारण तेज रफ़्तार में था और लोगों को कुचलता चला गया ।
हापुड सिटी कोतवाली के सामने एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर जा रहे एक ई रिक्शा को करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया जिसकी चेपट में तीन बाइक सवार एक साइकिल सवार भी आ गये । जिसमे दो लोगों की मौके पर मोत हो गई वही दो बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए पुलिस ने मौके पर पहुच कर घायलों को हापुड के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 4 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है वहीं पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में लेकर मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हाँलाकि मेडिकल के बाद ही शराब की पुष्टि हो पायेगी मगर बताया जा रहा है के ड्राइवर शराब के नशे में होने कारण तेज रफ़्तार से थाने के सामने ट्रक की रेस लगा रहा था ट्रक के सामने जो आता गया चालक उसे बेदर्दी से कुचलता गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ