खुर्शीद खान
सुलतानपुर। डकैती का विरोध करने पर धारदार हथियार से एक की हत्या एवं करीब दर्जन भर लोगों पर प्राण घातक हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जिनकी रिमांड स्वीकृत कर सीजेएम विजय कुमार आजाद ने उन्हे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया है।
मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर स्थित गांव सैठा व अत्तानगर गांव में डकैतों ने 29 अगस्त को जमकर कहर बरपाया। इन दोनों गांवों में डकैतों ने लोगों को बंधक बनाकर जमकर लूट- पाट किया। इस दौरान बदमाशों ने मेवालाल, पोल्ट्रीफार्म के चौकीदार मुसई, देवराज समेत करीब सवा दर्जन भर लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर चोटे पहुंचायी। गम्भीर चोटो की वजह से इलाज के दौरान अत्तानगर निवासी मेवालाल की मौत हो गयी। इस घटना के सम्बंध में मृतक मेवालाल के भाई की पत्नी उमा ने बीते 29 अगस्त को 7-8 अज्ञात बदमाशो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। इसी मामले में प्रकाश में आए पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के आरोपी तसलीम उर्फ कल्लू व निजाम खान निवासीगण भैसहा को वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व लूटे गए कुछ सामानों के साथ गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। जिनकी रिमांड स्वीकृत कर सीजेएम ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ