Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस से नहीं मिला इन्साफ तो पीडिता ने जान दे कर बचानी चाही इज्जत .....मुस्किल से बची जान


सत्येन्द्र खरे 
यूपी में कानून राज स्थापित हुआ या नहीं ये कहना तो अभी मुश्किल है,  लेकिन सूबे डिप्टी  सीएम केशव मौर्या के गृह जनपद कौशाम्बी में आज पुलिस छेड़खानी की पीडिता को इन्साफ नहीं दे पा रही है | ऐसे में लगातार पुलिस से शिकायत कर तंग आ चुकी पीडिता ने अपनी इज्जत बचाने के लिए मौत को गले लगाने का खौफनाक फैसला कर जहर खा लिया | जिसे बेहद नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है | जहाँ डाक्टरों के मुताबिक पीडिता की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है | 

पूरी घटना सिराथू तहसील के मोहब्बतपुर पाइसा थाना इलाके के बताया जा रहा है | जहाँ एक गाव की रहने वाली विवाहिता को उसका रिश्तेदार दबंग युवक अश्लील हरकत कर परेशान करता था | पीडिता के पति के घर से बाहर जाते ही आरोपी युवक जबरन घर में घुस कर पिछले कई दिनों से पीडिता के साथ छेड़खानी कर रहा था | पीडिता ने अपने पति से आरोपी युवक के बारे में बताया | जिसके बाद पति पत्नी ने मोहब्बतपुर पाइसा थाने के जाकर शिकायत की लेकिन पुलिस ने इस मामले को पारिवारिक विवाद बता कर मामले को गंभीरता से नहीं लिया | 4 दिनों तक थाना पुलिस की कार्यवाही का होने से परेशान पीडिता ने सर्किल अफसर सिराथू अंशुमान तिवारी से शिकायत की लेकिन पीडिता को यहाँ से भी कई दिन बीतने के बाद भी न्याय नहीं मिला | 

पुलिस की कार्यवाही न होने से आरोपी युवक ने पीडिता के साथ छेड़खानी की हदे पार करने की कोशिस करने लगा | रोज की तरह सोमवार को पीडिता का पति अपने काम पर चला गया तो आरोपी युवक ने पीडिता के साथ जबरजस्ती करने की कोशिस की | जिससे आहत होकर पीडिता से अपनी जिन्दगी से तौबा करते हुए जहर खा लिया | पीडिता को कमरे में तड़पता देख पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुचाया | जहाँ डाक्टरों की टीम ने कई घंटे की जद्दोजहत के बाद पीडिता की जिन्दगी को बचाया | जिला अस्पताल के डाक्टर कुलदीप के मुताबिक पीडिता की हालत अब स्थिर है | 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे