सुल्तानपुर।थाना बल्दीराय के पडरे गांव के पास सीवान में गोली मारा गया राष्ट्रीय पंक्षी मोर को ।लहूलुहान स्थिति में ग्रामवासी एक मोर को छुड़ाकर लाए ,तो दूसरे मोर को शिकारी उठा ले गए ।बन विभाग व 100 डायल को ग्रामीणों ने दी सूचना ।शिकारी फरार।थानाक्षेत्र का पडरे ,कनेहटी ,बहेरी के आसपास का क्षेत्र मोरपंक्षी के शिकार के लिए सम्वेदनशील माना जाता है ।सूत्रों की मानें तो इन क्षेत्रों से प्रतिवर्ष 7 -8 दर्जन मोर पक्षियों को स्थानीय बहेरी गांव के कुछ शिकारी ,शिकार कर लेते हैं ।जिसमें दो बार बन विभाग ने अज्ञात के नाम मुकदमा भी पंजीकृत कराया ।नतीजा ढाक का तीन पात रहा ।राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकारियों पर नकेल लगाने में अब तक कामयाबी नही मिली ,कारण कुछ भी रहा हो।सूत्र बताते हैं कि इन स्थानीय मोर हत्यारों को गवाहों के अभाव में छोड़ दिया जाता है।वन विभाग गवाहों के अभाव का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लेती है जिससे सरकारी अभिलेखों में अल्पसंख्यक राष्ट्रीय पक्षी की हत्या सरेआम कर दी जाती है और हत्यारे को विभाग मुकदमा न दर्ज करा कर बचा लेती है।लोगों को पूरा विश्वास है कि आज भी ग्रामीणों ने बन विभाग और पुलिस को सूचना दी है किंतु जिम्मेदार मुकदमा तक पंजीकृत नही करवाएंगे हत्याओं के तलाश की बात तो अलग ही बात है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ