Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:तपश्वी छावनी का महंत संतों ने परमहंसदास को बनाया



वासुदेव यादव


 अयोध्या। फैजाबाद:रामघाट स्थित तपश्वी छावनी का महंत परमहंसदास महराज को संतों-महंतों ने बुधवार को कंठी चादर व तिलक लगाकर बनाया। उनको अयोध्या के सभी संतों ने सर्व सम्मति से तपश्वी छावनी का महंत नियुक्त किया। ज्ञात हो कि अब तक यहा के सात महंत पूर्वाचार्य हो चुके है। अबकी बार आठवां महंत का दायित्व श्री महंत को सौंपा गया है।

  इस दौरान पूर्व वयोवृद्ध महंत सर्वेश्वरदास ने नवनियुक्त अपने शिष्य परमहंसदास को कंठी चादर व तिलक लगाकर महंती का दायित्व सौपा। जबकि श्री राम जन्मभूमि न्याय अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास ने नवनियुक्त महंत को आर्शीवाद देते हुए कहा कि महंत परमहंसदास महराज के महंत बनाएं जाने से मंदिर के विकास को और गति प्रदान होंगी। मंदिर में धार्मिक, आध्यात्मिक अन्य वार्षिक आयोजनों को बल प्रदान होगा। वही अधिकारी राजकुमारदास ने कहा कि पुरानें महंत सर्वेश्वरदास महराज के द्वारा अपने रहते मंदिर की महंती शिष्य परमहंसदास को सौपना पुनीत काम है। इससे मंदिर के विकास को और बल मिलेगा। महंती समारोह में विराट भण्डारा आयोजित किया गया। जिसमें आएं संतों-महंतों को वयोवृद्ध महंत सर्वेश्वरदास व नवनियुक्त महंत परमहंसदास महराज ने दक्षिणादि भेंटकर स्वागत किए। 
 आयोजन में महंत रामशरणदास, महंत बृजमोहनदास, महंत राममिलनदास, महंत सुरेशदास, साकेत काॅलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निशेंद्र मोहन मिश्र ’’गुड्डू’’, महंत करूणानिधान शरण, महंत जनमेजयशरण, डाॅ़ महंत रामविलासदास वेदांती, महंत राम प्रकाशदास, महंत रामदास, महंत रामदास, महंत शशिकांतदास,  आशीष कुमार मिश्र आदि हजारों संत-महंत और शिष्यगण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे