Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर:दीप प्रज्वल्लन कर सांसद ने लक्ष्मी पूजन एवं रासलीला का किया उद्घाटन



विकास हाड़ा
सिद्धार्थनगर:इटवा क्षेत्र के ग्राम कोटखास में श्री श्री युवा संघ लक्ष्मी पूजा समिति द्वारा 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चलने वाले पांच दिवसीय लक्ष्मी पूजन एवं रासलीला का उद्घाटन दीप प्रज्वल्लन कर सांसद जगदम्बिका पाल के द्वारा किया गया। 
    कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीवृन्दावन धाम, मथुरा से आये कलाकार धर्मराज के नेतृत्व में राधा रानी आदर्श रासलीला भक्त चरित्र मंडल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की गोपियों के साथ रासलीला का मंचन कर किया गया। रासलीला में श्री कृष्ण व राधा ने गोपियों के संग भजनों पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बाल कृष्ण एवं मोर भगवान की झांकी भी दिखाई गई। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि भगवान राम के अयोध्या धाम के आगमन पर उनके स्वागत के लिए दीपोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार की दीपावली प्रदेश के लिए नई रोशनी लेकर आई है। जिस तरह 14 वर्षों के बनवास के बाद भगवान अयोध्या वापस आये थे, उसी तरह 14 वर्षों के बनबास के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी।
भाजपा नेता हरिशंकर सिंह ने कहा कि हम सभी को महापुरुषों के जीवन चरित्र से सीख लेना चाहिए, तभी इस समाज का भला हो सकता है। हियुवा जिला उपाध्यक्ष भान प्रताप सिंह ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के बदलते परिवेश व खासकर युवाओं को कृष्ण व राम के कर्तव्य पालन व न्याय से सीख लेने की दरकार हैं। क्योंकि वे अपनी सभ्यता व संस्कृति को नजर अंदाज कर जिस परंपरा की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं उससे परहेज करना होगा। उन्हें ऐसे कार्यक्रमों से सीख लेने की जरूरत है। इस दौरान शिव कुमार सोनी, बालकृष्ण बाबा, हरि यादव, विकास सिंह, ग्राम प्रधान अनूप सिंह, संजय पांडेय, राम कुबेर तिवारी, विनोद साहू, अनिल तिवारी आदि उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अर्जुन तिवारी, श्रीकृष्ण हरि तिवारी, राजेश कुमार गुप्ता, प्रदीप तिवारी, उत्तम गुप्ता, पारस नाथ तिवारी, विशाल दूबे, संजय यादव, आशीष तिवारी, विनय तिवारी, पवन सिंह, पंकज तिवारी, कपिल गौतम आदि लगे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे