Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:आरोपियों की गिरफ़्तारी न होने से आक्रोश


अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी


बलरामपुर । नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में एक के विरूद्ध अपहरण व लैंगिक अपराधों से बालकों का का संरक्षण अधिनियम की धारा 8 के तहत मुकदमा पंजीकृत कीए जाने के एक सप्ताह बाद भी रेहरा बाजार पुलिस लड़की को बरामद व अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी है । पीड़ित परिवार लड़की के सकुशल वापसी के लिए दर दर भटकने को विवश है । वहीँ पुलिस के ढुलमुल रवैये से आक्रोश बढ़ रहा है ।
              मिली जानकारी के अनुसार थाना रेहरा बाजार के एक गाँव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 25 सितम्बर की रात में लगभग 11 बजे जब परिवार के लोग सो रहे थे कुंवर प्रताप सिंह पुत्र रामचंदर सिंह निवासी खरही भारी थाना खोड़ारे जिला गोंडा प्रार्थी की 16 वर्षीय लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया । विपक्षी के बहकावे में आकर लड़की ने अपने साथ घर में रखा ₹36000 नगद, दो सोने की अंगूठी, सोने की मंगल सूत्र, सोने का बाला, चांदी का करघन, एक जोड़ी पायल आदि साथ लेकर गई है । काफी खोज बीन के बाद लड़की का पता न चलने पर पीड़ित पिता ने रेहरा बाजार थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है ।थानाध्यक्ष रेहरा बाजार सुरेश वर्मा ने बताया कि लड़की की पिता की तहरीर पर कुंवर प्रताप सिंह निवासी खरही भारी थाना खोड़ारे गोंडा के विरूद्ध धारा 363,366, व लैंगिक अपराधों से बावकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 8 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है । शीघ्र लड़की को बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा । जबकि मुकदमा पंजीकृत होने के एक सप्ताह बाद पुलिस लड़की को बरामद व अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर सकी है । पीड़ित परिवार नाबालिग बालिका  के सुरक्षित होने की चिंता में डूबा हुआ है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे