राकेश गिरी
बस्ती । विद्यालयों के वार्षिकोत्सव छात्रों के अभिव्यक्ति के सशक्त अवसर है। यहां छात्रों के भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को मंच और अवसर मिलता है। यह विचार आई.ए.एस. ओम नारायण सिंह ने व्यक्त किया। वे आर.जी.एस. पब्लिक कान्वेन्ट इण्टर कालेज बेलाडी के 18 वें वार्षिकोत्सव और सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
आई.ए.एस. चन्द्रमोहन गर्ग ने छात्रों को जीवन में सफलता के अनेक मंत्र दिये। कहा कि दृढता और निरन्तरता से ही उपलब्धियां हासिल की जा सकती है।
वार्षिकोत्सव पर आयोजित समारोह को पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह, कर्नल के.सी. मिश्र, डा. वी.एच. रिजवी, कैलाशनाथ दूबे आदि ने सम्बोधित करते हुये छात्रों का हौसला बढाया।
सरस्वती वंदना ‘ सुखद सुहासिनी’ स्वागत गीत शत् शत् अभिनन्दन’ से आरम्भ सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने देशभक्ति, लोक गीत, भक्ति, डांडिया, पंजाबी, राजस्थानी नृत्य, नाटक आदि के अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर दीपक यादव, अम्बर सिंह वर्मा, रामू, विशाल वर्मा, कु. जलज वर्मा, कु. शिवानी गुप्ता, रूपाली सिंह, अनामिका सिंह, अन्नपूर्णा शर्मा, हर्ष यादव, हिमांशु मौर्य, कृष्णा यादव, काजल चौहान, प्रखर चौधरी, नीरज वर्मा, पल्लवी सिंह, शालिीन शर्मा, श्वेता यादव, सृष्टि चक्रवर्ती, महिमा चौधरी, क्षमा सिंह, प्रियंका शर्मा, दीप शिखा, अनुपमा वर्मा, अर्शी फातिमा, दीपिका चौधरी, प्रतिभा कुमारी आदि को सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, रंगोली प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों में सफल प्रतिभागी के रूप में अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
प्रबंधक डा. आर.जी. सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये विद्यालय के प्रगति पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक विभितियों को उनके योगदान को देखते हुये अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव को सम्पन्न कराने में श्रीमती अर्चना सिंह, कु. शालू गुप्ता, कुं. अंजली गुप्ता, कु. सुधा विश्वकर्मा, रवि प्रकाश प्रजापति आदि ने योगदान दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र और विशिष्टजन उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ