राकेश गिरी
बस्ती । समाचार पत्र एवं पत्रकार एसोसिएशन के तत्वाधान में स्थानीय समाचार पत्रों के प्रकाशकों/सम्पादकों की मासिक बैठक आज प्रेस क्लब बस्ती में सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चन्द्र पाण्डेय एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने की। बैठक में उप निदेशक सूचना मुरलीधर सिंह भी शामिल हुए। श्री सिंह ने समाचार पत्र के प्रकाशकां/सम्पादकों की समस्याओं से रूबरू होते हुए समाचार पत्रों के उत्तरोत्तर प्रगति की बात कही।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की 30 तारीख को यह बैठक आयोजित होती रहेगी। यह भी तय हुआ कि सूचना विभाग द्वारा समाचार पत्रों की नियमितता रिपोर्ट पूर्व की भांति प्रेषित की जाए। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कुमार सिंह गौतम द्वारा परिवहन निगम की बसों में प्रेस पास के साथ आधार कार्ड मांगे जाने की बात उठायी गयी। जिस पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि परिवहन निगम के महाप्रबन्धक को इस बात के लिए पत्र लिखा जायेगा कि वह विभागीय गाइड लाइन जारी करे जिससे पत्रकारों को बसों से यात्रा करने में असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में उपरोक्त के अलावा पत्रकार पाराशर प्रसाद पाण्डेय, कृष्णदेव मिश्र, जगवीर सिंह, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, शिवप्रकाश गौड़, बृजेश शुक्ला, प्रवीण कुमार पाण्डेय, विश्राम प्रसाद, आशुतोष नारायण मिश्र आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ