Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती:ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ने किया ऐलान


राकेश गिरी 
बस्ती। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ द्वारा आगामी 5 दिसम्बर मंगलवार को दिन में 11 बजे से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष 12 सूत्रीय मांगो को लेकर   धरना प्रदर्शन किया जायेगा। 
धरने की सफलता के लिये गुरूवार को संघ संरक्षक महेन्द्र चौहान की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक लोहिया काम्पलेक्स परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में धरने की सफलता और मुद्दों पर विचार किया गया। 
संघ जिलाध्यक्ष अतुल पाण्डेय ने बताया कि धरने में पदोन्नति, सफाई कर्मियों को ग्राम प्रधानों से मुक्ति, रूके हुये सातवे वेतनमान का एरियर, पुरानी पेंशन नीति बहाली, सफाई कर्मियों के उपकरण का धन उनके खातों में भेजे जाने के साथ ही अनेक मुद्दे उठाये जायेंगे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जायेगा।
तैयारी बैठक में  राम शोहरत यादव, जयराम यादव,  राम सहाय यादव, सोमईराम आजाद, राम प्रकाश चौधरी, जंग बहादुर, राघव प्रसाद, महेन्द्र प्रताप राव, शिवकुमार यादव, प्रदीप कुमार, लालजी निषाद, अनिल श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र, दिनेश श्रीवास्तव, रामरूप, महेश कुमार, भरतराम आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे