राकेश गिरी
विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कृत हुये सफल प्रतिभागी
बस्ती । जन जागरूकता के चलते एड्स जैसी जान लेवा बीमारी के विस्तार पर कुछ अंकुश लगा है किन्तु जागरूकता के निरन्तरता को बनाये रखने की जरूरत है। यह विचार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. जे.एल.एम. कुशवाहा ने व्यक्त किया। वे गुरूवार को राजकीय कन्या इण्टर कालेज के हाल में विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर उ.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी, जिला एड्स नियंत्रण समिति और ग्रामीण विकास सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
एड्स जागरूकता हेतु आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुये डा. कुशवाहा ने कहा कि युवाओं के बीच एड्स जागरूकता कार्यक्रमों को पहुंचाने की सर्वाधिक आवश्यकता है।
जिला क्षय रोग अधिकारी सच्चिदानन्द वैश्य ने कहा कि शरीर में प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाने और असुरक्षित यौन सम्बन्ध, सुई, सिरिन्ज के साझा प्रयोग आदि के कारण एड्स का जान लेवा रोग फैलता है। कहा कि जागरूकता से ही इस रोग से बचाव सम्भव है।
ग्रामीण विकास सेवा समिति के सचिव रामललित यादव ने अतिथियों, सफल प्रतिभागियों का स्वागत करते हुये कहा कि समिति की ओर से चरणबद्ध ढंग से एड्स जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
कार्यक्रम में एड्स जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, श्याम बहादुर आर्य इण्टर कालेज की छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में श्याम बहादुर आर्य इण्टर कालेज की छात्रा जया श्रीवास्तव प्रथम, अंजली आर्या द्वितीय और जया पाण्डेय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। राजकीय कन्या इण्टर कालेज की अरीसा अख्तर प्रथम, शालिनी द्वितीय और तनु श्री तृतीय स्थान पर रही। बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज की रूपाली आर्या प्रथम, चांदनी द्वितीय और अंकिता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालयवार हुये सफल प्रतिभागी पुरस्कृत किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय कन्या इण्टर कालेज प्रधानाचार्य श्रीमती नीलम सिंह ने किया।
कार्यक्रम संयोजन में चाइल्ड लाइन निदेशक पंकज यादव, निधि सिंह, विजय वर्मा, संदीप सिंह, रंजू, लिंक वर्कर स्कीम के डीआर.पी. अम्बुज कुमार यादव, उमंग, सत्येन्द्र कुमार, मो. अशरफ, सानू गुप्ता, विकास, लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के प्रिन्सी पाल, प्रतिभा सिंह, सरिता, मो. इमरान आदि ने योगदान दिया। अखिलेश चर्तुवेदी, अमित कुमार, मो. साउद, जुनैद जमाल, मो. अब्दुल सईद, ममता रानी के साथ ही अनेक लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ