Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यदुवंशी महासभा ने मनायी श्रीमद् भगवत गीता जयंती



शिवेश शुक्ला 
  प्रतापगढ । यदुवंशी महासभा की एक बैठक विजय यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन राम रतन यादव ने किया । इस मौके पर विजय यादव ने कहा की आज हम श्री मद् भगवत गीता जयंती मना रहे है क्योकि आज के ही  दिन मार्ग शुल्क एकादशी को कुरुक्षेत्र की युद्ध भूमि में श्री कृष्ण ने अर्जुन को इसका ज्ञान का सम्प्रेषण किया था । इस लिए इस दिन को मोक्षा एकादशी तथा गीता जयंती के रूप में जाना जाता है इसी क्रम में बोलते हुए चन्द्र कान्त यादव एडवोकेट/ समाजसेवी ने कहा की ऋषि मुनियों ने गीता का महत्व गंगा से भी अधिक माना है क्योकि गंगा तो भगवान के चरणों से निकली और गीता श्री भगवान के ह्रदय क्षेत्र से । गीता ज्ञान की लोक प्रियता इसी से लगाया जा सकता है की अपने ही विषय और बैशिस्ट के कारण अठहत्तर भाषाओं में 250 सौ ज्यादा अनुबाद ये दर्जनों टीकाएँ एव भाष्य आ चुके है । बैठक में उपस्थित श्री मती पूजा यादव, सतीश यादव ,विनोद यादव ,अरविन्द यादव ,अनूप यादव ,धर्मेन्द्र यादव, विजय यादव पत्रकार ,राम रतन यादव, के के यादव ,चन्द्र कान्त यादव एडवोकेट / समाज सेवी आदि लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे