सुनील गिरी
हापुड़। आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना का जवाब नहीं देने पर राज्य सूचना आयोग ने तत्कालिक सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
आपको बता दें कि 23 मई 2014 को फ्रीगंज रोड़ निवासी देवेंद्र सिंह ने हापुड़ के तत्कालीन सदर एसडीएम रहें शमशाद हुसैन से पांच बिंदुओं पर सूचना का अधिकार आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी, लेकिन एसडीएम शमशाद हुसैन ने उन्हें सूचना उपलब्ध नहीं कराई थी।
देवेंद्र सिंह ने राज्य सूचना आयोग से शिकायत की थी। तीन वर्ष तक चली सुनवाई के बाद राज्य सूचना आयुक्त राजकेश्वर सिंह ने एसडीएम शमशाद हुसैन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव राजस्व को भी पत्र लिखा है। शमशाद हुसैन वर्तमान में इटवा में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ