सुनील गिरी
हापुड़ । कक्षा एक से आठ तक के सरकारी स्कूलों में स्वेटर वितरण ठंड बीतने के बाद ही संभव लग रहा है। ये अफसरों के लिए भी अबूझ पहेली बन गया है। कुछ दिन पहले क्रय आदेश जारी होने की बात चल रही थी। इससे निकाय चुनाव बाद बच्चों को स्वेटर मिलने की उम्मीद जगी थी। अब क्रय आदेश जारी करने पर शासन से रोक लगा दी गई। शासन के खिलाफ कोई अफसर या कर्मचारी खुलकर तो नहीं बोल रहा, लेकिन उनका कहना है कि ये हैरानी की बात है। इस तरह से तो दिसंबर में भी स्वेटर वितरण संभव नहीं होगा। ठंड के बाद स्वेटर बांटे जाएंगे क्या? बीएसए देवेद्र गुप्ता ने कहा कि यह शासन स्तर का कार्य है, हमारी कोई नीति होगी। कायदे से नवंबर में ही स्वेटर बंट जाने चाहिए थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ