Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैज़ाबाद:वोटो का कर्ज मागने आया हू :रमा पति शास्त्री



अमरजीत सिंह 
       
फैज़ाबाद:आज मैं आपसे वोट  का कर्ज मांगने आया हूं आने वाली 22 तारीख को आप लोग दोनों बैलेट पेपर में कमल के खाने में मोहर लगाकर भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन व् सभासदों के प्रत्याशियो को भारी मतों से जिताकर भेजिए,आने वाले समय में  मै इस कर्ज को ब्याज सहित वापस करुंगा यह उदगार आज भारतीय जनता पार्टी  रूदौली नगर के कार्यकर्त्ता सम्मलेन में वेद प्रकाश के अहाते में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमा पति शास्त्री ने ब्यक्त करते हुए कहा कि  सपा,  बसपा, हिन्दू - मुस्लमान का झगड़ा खड़ा, कर समाज को तोड़ने का कार्य कर रही है लेकिन भाजपा  सबका साथ ,सबका विकास के नारे पर काम कर  राम राज्य लाना चाहती है,उन्होंने भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की  अपील करते हुए कहा कि उनके जीतने से नगर का पूरा विकास होगा विधायक राम चंद्र यादव ने पूर्व वर्ती सपा, बसपा सरकारो  की संवेदन हीनता पर प्रश्न  लगाते हुए कहा कि भाजपा शासन काल में 713 प्रधान मंत्री आवास ,अंत्योदय बी पी एल ,कार्ड,  आदि योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किया गया 70 साल तक राज्य करने वाली सरकारो ने देश व् प्रदेश को लूटने का कार्य किया है भाजपा शासन काल में भेलसर इन्हौना मार्ग का निर्माण,5 करोड़ से बिजली का काम, 32 करोड़ की लागत से रेलवे फ्लाई ओवर,16  करोड़ से डूडा, 20 लाख से पेयजल योजना की स्वीकृति,पिछले सत्र में  सपा के सभासदों ने लूट खसोट किया है नगर रूदौली के विकास के लिए विधायँक ने  भाजपा  चैयरमैन पद के प्रत्याशी अशोक कसौधन, व् सभी 24 वार्डो के प्रतियाशियो को भारी मतों से जिताने की अपील की मंत्री श्री शास्त्री ने सभी वार्ड प्रतियाशियो को अंग वस्त्र व  माला पहनाकर  कर सम्मानित किया अन्य वक्ताओ मे जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे, पूर्व  विधायक राम देव आचार्य, जिला प्रभारी सुधीर कुमार सिंह सिध्यू,  रघुनन्दन चौरासिया,अशोक कुमार कसौधन, शिव राम यज्ञसैनी आदि थे संचालन शतीद्र प्रकाश  शस्त्री  ने किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे