Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद: सोहावल में सरकारी क्रय केंद्र पर धान की खरीद का रहा यह हाल


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद:शासनादेश के बावजूद एक पखवाड़े बाद भी फैजाबाद के सोहावल तहसील के सरकारी क्रय केंद्र पर नहीं हुई धान की खरीद किसानो को गेहूँ की बुआई खाद सहित अन्य फसलों  की तैयारी के लिए समर्थन मूल्य से कम दामों मे साहूकारो को बेचने के लिए विवश होना पड रहा है सचिव इसका कारण  समिति की 6 दिन तक चली हडताल के कारण धन के साथ बोरियां न उपलब्ध होने तथा उपजिलाधिकारी क्षेत्र के पांच केंद्रों पर धान खरीद किये जाने की पुष्टि करते है
         सोहावल तहसील क्षेत्र के किसानों के धान खरीद के लिए पांच क्रय केंद्र बनाया गया है शासन द्वारा धान बिक्री कर उचित दाम मिलने तथा सरमाएदार दलालों से बचाव कर समय से पूर्व एक नवंबर 17 से  खरीददारी करने का विभागीय अधिकारियों को आदेश दिया गया बावजूद इसके लगभग दो सप्ताह बाद भी क्रय केंद्रो पर किसान के धान की खरीद शुरु नही हो सकी रामनगर निवासी अखंड प्रताप सिहं रतनपुर निवासी शिव कुमार यादव जनार्दन यादव  का आरोप है कि सरकार की सोच  किसानों के हित मे है जिसके लिए कई योजनाएं चलाकर समय से पहले फसलों की सही कीमत दिलाने का प्रयास भी करती है बावजूद इसके आलाधिकारियो की अफसर शाही के चलते योजनाएं फाईलो मे दबकर रहजाती हैं गेहूं की बुआई सत्र शुरू हो गया कर्जमाफी के कारण  किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को बैक द्वारा एनओसी नही मिली ।जिससे बैंक कर्ज भी नहीं देता ऐसे मे एकमात्र  धान बेचकर फसलों की बुआई करने का साधन बचा है जिसकी सरकारी खरीद नहीं होने से स्थानीय दुकादारों को शासन द्वारा निश्चित की गई 1550 रू.से 1600 रूपये के बदले 1000 रू.से लेकर 1100 रु.प्रति क्विंटल की दर से  बेचने पर विवश होना पड रहा है इस बाबत को लेकर उपजिलाधिकारी अवधेश बहादुर सिंह नगर निकाय के चुनाव मे व्यस्त होने तथा क्षेत्र के पांच क्रय केंद्रों पर धान खरीद करने की पुष्टि करते है साथ ही सहकारी समिति के सचिवों का कहना है कि एक नवंबर से हडताल होने के कारण बोरियो एवं धन  का आभाव  होनेअबतक खरीदारी नहीं की जा सकी धान भर्ती के लिए बोरियां आ गई हैं  खाते मे धन भी मंगल वार अथवा बुधवार तक आ जाऐगा जिससे किसानो की धान खरीद शीघ्र शुरू कर दी जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे