Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैज़ाबाद:नहरो मे उड़ रही धूल कैसे हों खेतों की सिंचाई


अमरजीत सिंह 
विकास खण्ड मवई कें सैंकड़ो गांवो कें अन्नदाता कर रहे नहर में पानी आने का इन्तजार
फैज़ाबाद:विकास खण्ड  रुदौली व मवई  विकास खण्ड कें सैकडो गांवो के किसान शारदा  सहायक नहर में पानी आने का इन्तजार कर रहे है लेकिन आज ग्यारह नवम्बर होने कों है और किसानो द्दारा  पन्द्रह नवम्बर सें ही गेहूं की बुआई शुरू कर दी जाती है।लेकिन इस समय नहरों में पानी की जगह धूल उड़ती नजर आ रही है।और उधर किसान पहले से ही महंगाई व बढ़  रही रोज डीजल की कीमतों से परेशान है। दोनों विकास खण्ड  रुदौली व मवई क्षेत्र सें गुजर रही शारदा सहायक नहर में पानी ना आने कें कारण गेहूं की बुआई प्रभावित हो रही है बकौली गांव के प्रगातिशील किसान रुद्रप्रकाश वर्मा बताते है कि नहर में पानी नहीं होने के कारण टूयूबबेल से गेहूँ बोने के लिए खेतों की छपाई की जा रही है ।और अगर हम नहर का इन्तजार करेंगे तो गेहूँ की बुआई पिछड़ जायेगी।इसी प्रकार मखदूम पुर के किसान नसीम अहमद खां नें भी बताया कि नहर मे पानी  न आने से अपने निजी साधनों से खेतों की छपाई की जा रही है।इसी प्रकार उसी गांव के सोनू  यादव मर्जी राम रावत नगरा कें अम्बिका प्रसाद पहलवान पुरवा के संजय सिंह नूर पुर के सियाराम सहजराम वर्मा लाल पुर के देवरावत महराज ताल गांव के रमेश कुमार व नन्हें सहित आदि गांवो के किसानों के सामने यही समस्या है।इन सभी किसानों का कहना कि सरकार प्रति दिन डीजल के दाम बढ़ा रही है और उधर समय से नहर में पानी भी  नहीं छोड़ रही है जो की अब खाद बीज व जोताई की व्यवस्था करें की पानी की और उधर सहकारी केन्द्र पर धान की भी खरीद सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सकी है और उधर पहले से ही नोट बंदी व जीएसटी नें कमर तोड़ दिया है और तो और चीनी मिले गन्ने का भुगतान नहीं कर पाई है जो एक साल हो रहा है वही नहर विभाग रुदौली के एस डी ओ ए के अरोरा ने बताया कि नहरों में जल्द ही पानी  छोड़ दिया जायेगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे