राजकुमारशर्मा
नानपारा,बहराईच:-सोमवार को थाना रुपईडीहा क्षेत्र अंतर्गत दोपहर पूर्व दो मोटरसाइकिल सवार पवन वर्मा पुत्र तारा प्रसाद व राकेश वर्मा पुत्र छोटे प्रसाद निवासी जुगुमधारिया नेपाल बाके अनियंत्रित होकर नानपारा से रुपईडीहा जा रही बस राणा वीर पेट्रोलपम्प के पास अचानक ब्रेक लगाने से बस के पीछे से अंदर घुसकर घायल हो गए।
इस दुर्घटना में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आई है जिससे हालात नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुँचे पुलिस बल के साथ कोतवाल आलोक राव ने तुरंत घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वस्थकेन्द्र बाबागंज पहुँचाया। साथ ही आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ