शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ। लालगंज कोतवाली के औचक निरीक्षण मे अभिलेखों के रख रखाव मे खामी तथा परिसर मे गंदगी देख एसडीएम भड़क उठे। सोमवार को एसडीएम कोमल यादव लालगंज कोतवाली का निरीक्षण करने आ धमके। एसडीएम ने जब अभिलेखों पर नजर दौडाई तो उन्हे हर अभिलेख अपूर्ण व बेतरतीब मिला। परिसर मे गंदगी के साथ वाहनों का डम्प होना भी एसडीएम को नागवार गुजरा। उन्होनें नक्शे के अनुरूप कोतवाली मे अपराध बढोत्तरी पर नाराजगी जताते हुये पीड़ितो की एफआईआर दर्ज करने मे हीलाहवाली को लेकर कोतवाल तुषार दत्त त्यागी को जमकर फटकार लगायी। एसडीएम ने जर्जर भवनों के बाबत शासन को रिपोर्ट न भेजे जाने तथा कोतवाली के चहरदीवारी भी टूटी देख पुलिसकर्मियों की घंटो क्लास ली। निरीक्षण के दौरान आरआईजीएस समेत प्रार्थना पत्रों के निस्तारण को लेकर भी कोतवाली पुलिस फिसडडी साबित हुई। नाराज एसडीएम ने खामियों मे सुधार की कोतवाल को नसीहत देते हुये डीएम व एसपी को रिपोर्ट भी भेज दी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ