Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:दो पक्षों मे चले लाठी डंडे, मुकदमा दर्ज


लालगंज, / प्रतापगढ। कोतवाली क्षेत्र के सराय चौबाहिन ढ़िगवस गांव मे दो पक्षों के बीच हुये विवाद मे पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट व तोडफोड का मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष के रामफल के पुत्र जीतलाल ने बीती सात जनवरी को गांव के समर, रमेश, व छंगू लाल तथा महेंद्र पर लाठी डंडे से घेराबंदी कर मारपीट की तहरीर दी। तहरीर मे पीड़ित ने आरोपियो पर अपने भतीजे धीरेंद्र को धारदार हथियार से चुटहिल किये जाने की भी बात कही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर समर समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। वही दूसरे पक्ष के रामसुंदर के पुत्र महेंद्र वर्मा ने विपक्षी अमरनाथ पटेल तथा जीतलाल पटेल व रोहित एवं जसवंत के खिलाफ घर मे घुसकर मारपीट किये जाने व गृहस्थी के सामान मे तोड़फोड़ की बात कही है। पुलिस ने इस पक्ष की ओर से भी तहरीर के आधार पर अमरनाथ समेत चार के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत कोतवाल तुषार दत्त त्यागी का कहना है मुकदमा दर्ज किया गया है, जंाच कर कार्रवाई की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे