Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आर्थिक मोर्चे के साथ कश्मीर मे घुसपैठ रोकने मे केंद्र नाकाम:प्रमोद



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ। कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने सीमावर्ती राज्य कश्मीर मे उग्रवादी घुसपैठ के बढ़ने पर चिन्ता जताई है। सोमवार को जिले के लालगंज में आए एक दिवसीय दौरे पर कार्यकर्ताओं के बीच सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार के लगातार झूठ तथा सिर्फ वायदों से आर्थिक मोर्चे पर भी देश विफलता की जटिलताओं से जूझ रहा है। सांसद  प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार की कश्मीर नीति के इधर फिर लड़खड़ाने से वहां आतंकवाद खत्म होने के बदले घुसपैठ बढ़ रही है। जबकि प्रधानमंत्री सिर्फ सियासी बयानबाजी मे उलझे हुये है। श्री तिवारी ने प्रदेश मे आवारा पशुओं के नियंत्रण की राज्य सरकार द्वारा कोई कारगर योजना के अभाव मे खेती तथा किसानी को भी हो रही क्षति को चिंताजनक करार दिया है। इधर लालगंज क्षेत्र के विरसिंहपुर के भुभुरी गांव मे नब्बे वर्षीया पार्टी के जुझारू कार्यकत्री रामजियाई के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलने पर प्रमोद तिवारी ने बीच के अपने सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर सीधे भुभुरी गांव पहुंचे। यहंा सांसद प्रमोद तिवारी ने हजारों की तादात मे गमजदा ग्रामीणों के बीच दिवंगत रामजियाई को भरी अंाखों से भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। करीब तीन दशक से अधिक सांसद प्रमोद तिवारी की हर जनसभाओं व दौरे मे पार्टी का ध्वज लेकर अपनी करीबी का एहसास कराने वाली रामजियाई यादव के निधन पर राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी काफी भावुक हो उठे नजर आये। इसके बाद वह बोधी सिंह का पुरवा गांव पहुंचे और समाजसेवी एसपी सिंह के निधन पर शोक जताया। पूरे नोती गांव मे श्री तिवारी ने जगदीश प्रसाद तिवारी के आकस्मिक निधन पर भी परिजनो से मिलकर संवेदना जतायी। इसके पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने संग्रामगढ़ एवं लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई कर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निस्तारण कराये जाने की बात कही। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, केडी मिश्रा, आशीष उपाध्याय, रामजस सरोज, छोटे लाल सरोज, आचार्य राजेश पाण्डेय, डा. वीरेन्द्र मिश्र, संतोष द्विवेदी, चंद्र मौलि शुक्ल, देवी प्रसाद मिश्र, उदयशंकर दुबे, ज्ञानेन्द्र सिंह, अनिल महेश, अनिल पाण्डेय, आईपी मिश्रा आदि रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे