शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ। जिले के लालगंज क्षेत्र के बेलहा स्थित अल्का प्रमोद तिवारी इन्टरमीडिएट कालेज के इन्टर के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा नौ जनवरी से शुरु होगी। इसके तहत 9 जनवरी को जीव विज्ञान, 12 जनवरी को भौतिक विज्ञान, 14 जनवरी को रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गयी है। उक्त जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद सिंह ने देते हुए बताया कि इस बार एस.बी.इन्टर कालेज कटैया व जगदीश नारायण इन्टर कालेज ढिंगवस के जीव विज्ञान प्रायोगत्मक परीक्षा का केन्द्र भी उक्त विद्यालय को बनाया गया है। इन विद्यालयों के छात्रो की परीक्षा भी 9 जनवरी को होगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ