अखिलेश्वर तिवारी
बैठक मे नेपाल के 6 जिलों व भारत के पांच जनपदों के अधिकारी हुए शामिल
बलरामपुर ।। भारत नेपाल के बीच आपसी संबंध मैत्रीपूर्ण बनाए रखने के लिए तथा सीमा पर शांतिपूर्ण माहौल बरकरार रहे साथ ही सीमा पर बनाए गए पिलर्स जो क्षतिग्रस्त हो गए हैं उनके पुनः निर्माण व नों मेंस लैंड पर आपसी सहमति के आधार पर शांति स्थापना के उद्देश्य से आज भारत व नेपाल के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक सशस्त्र सीमा बल नवी वाहिनी मुख्यालय पर आयोजित की गई । बैठक में भारत की ओर से जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने नेतृत्व किया वही नेपाल की ओर से रुपंदेही जिला के मुख्य जिला अधिकारी हरिप्रसाद मनाली द्वारा नेतृत्व किया गया । इस बैठक में भारत के 5 जनपदों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला वन अधिकारी, एसएसबी कमांडेंट तथा नेपाल के 6 जिलों के मुख्य जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नेपाल सिम्बल प्रहरी के कमांडेंट व फारेस्ट अधिकारियों ने भाग लिया ।
![]() |
जानकारी के अनुसार भारत नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध काफी पुराना रहा है बीते कुछ दिनों से नेपाल के रास्ते बढ़ रहे चीन व पाकिस्तान का दबाव तथा घुसपैठ की कोशिश के बाद भारत नेपाल का संबंध प्रगाढ़ बना रहे इस ओर कई प्रयास किए गए हैं । इंडो नेपाल सीमा पर बनाए गए कुछ पिला क्षतिग्रस्त काफी दिनों से पड़े हैं जिनके निर्माण की कवायद काफी दिनों से चल रही है । आज की इंडो-नेपाल के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में पिलर के निर्माण का रास्ता प्रशस्त करने, नो मैंस लैंड की समस्याओं को दोनों देशों के सर्वे टीम द्वारा सर्वे कराकर निराकरण करने तथा दोनों देशों की सीमा पर जंगलों के में हो रहे अवैध कटान व तस्करी जैसे मामलों को समाप्त करने एवम आपसी सामंजस्य के तहत किसी भी देश विरोधी गतिविधियों को संचालित न होने देने जैसे प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई । नेपाल की ओर से जनपद कपिलवस्तु , दांग, रुपंदेही, नवल पासी , बर्दिया व बांके जिला के मुख्य जिला अधिकारी, मुख्य पुलिस अधीक्षक, फॉरेस्ट ऑफिसर, नेपाल प्रहरी व नेपाल आर्मी के कमांडेंट तथा सर्वे टीम के लोग सम्मिलित हुए । वहीं भारत की ओर से जनपद बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर तथा महाराजगंज जिलों के डीएम, एसपी, डीएफओ व सर्वे टीम के ऑफिसर तथा सशस्त्र सीमा बल 9वीं वाहिनी, 50वीं वाहिनी, 59वी वाहिनी व 62वी वाहिनी के कमांडेंट सम्मिलित हुए । भारत की ओर से जिला अधिकारी बलरामपुर राकेश कुमार मिश्र ने प्रतिनिधित्व किया तथा नेपाल की ओर से रुपंदेही जिला के मुख्य जिला अधिकारी हरिप्रसाद मनाली ने प्रतिनिधित्व किया । दोनों देशों के अधिकारियों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि टूटे हुए पिलर को पुनः निर्माण कराया जाए और नो मैंस लैंड को आपसी सहमति के आधार पर सर्वे कराकर सभी प्रकार की समस्याओं का निराकरण किया जाए ।
दोनों देशों के अधिकारियों ने सदियों पुराने भारत नेपाल के प्रगाढ़ संबंध को और मजबूती प्रदान करने पर बल दिया । साथ ही एक दूसरे को सहयोग प्रदान करने का भी भरोसा दिलाया । बैठक से पूर्व जिलाधिकारी बलरामपुर राकेश कुमार मिश्र व पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार एसएसबी कमांडेंट मितुल कुमार व जनार्दन प्रसाद मिश्र ने आए हुए सभी अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी ।
![]() |




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ