Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तारुन थानाध्यक्ष के अथक प्रयास के बाद सातवें दिन परिजनों को मिली बेटी



अमरजीत सिंह 

फैजाबाद:विगत सप्ताह तारुन थाना क्षेत्र के रामपुरभगन चौराहे के निकट एक 12 वर्षीय लड़की रो रही थी।जिसे एक महिला ने सहारा देकर रात भर अपने घर पर रोका।और दूसरे दिन सुबह वो महिला लड़की को लेकर तारुन थाने पहुंची।वहां तारुन थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने लड़की से गहन पूँछताक्ष की।तो उसने अपना निवास ग्राम बटलोइया चौकी सरैंया जैतपुरा थाना बनारस बताया है।लड़की ने बताया कि उसकी सौतेली माँ ने उसे घर से निकाल दिया।तारुन थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों को बुलाने के लिये उसके बताए गए पते से सम्बंधित थाने से सम्पर्क स्थापित किया गया है।इसके अलावा लड़की के परिजनों तक सूचना पहुंचाने के लिय शोशल मीडिया का भी सहारा लिया।जिसके बाद लड़की के भाई और मामा आदि तारुन थाने पहुंचे।जिन्हें थानाध्यक्ष राजीव सिंह लड़की सुपुर्द किया।लड़की देखते ही परिजनों के आंखों से आंसू निकल पड़े वे लड़की को गले लगायके और तारुन पुलिस को धन्यवाद दिया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे