Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:जागरूकता के अभाव में समाज के एक बहुत बड़े हिस्से को न्याय नहीं मिल पाता:डी.पी.गुप्ता एड


खुर्शीद खान
सुल्तानपुर।ह्युमन राइट्स कन्जर्वेशन बैठक बढ़ैयाबीर में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डी.पी.गुप्ता एड की अध्यक्षता व प्रदेश प्रवक्ता सरदार जितेंद्र सिंह सोडी के संचालन में सम्पन्न हुई।बैठक में डी.पी.गुप्ता एड को ह्युमन राइट्स कन्जर्वेशन संस्था का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोनीत होने पर सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।बैठक में संस्था के विस्तार पर व्यापक चर्चा हुई जिसके लिए सभी पदाधिकारियों ने पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
आगे पढ़ें पूरी खबर
बैठक को संबोधित करते हुए ह्युमन राइट्स कन्जर्वेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी डी.पी.गुप्ता एड ने आगे कहा कि हमारी संस्था समाज के विभिन्न तबकों के बीच उनके मानव अधिकार के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास कर रही है। आज के दौर में जागरूकता के अभाव में व अशिक्षा के कारण समाज के एक बहुत बड़े हिस्से को न्याय नहीं मिल पाता। ऐसे लोगों के लिए संस्था के पदाधिकारियों को चाहिए कि आगे आकर पीड़ितों की मदद करें तथा उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर पीड़ितों की समस्याओं का निराकरण करावें।
बैठक में इन लोगो की रही मौजदगी
इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त सचिव अशोक कुमार वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित जायसवाल, संजय माथुर, संदीप अग्रहरी, अनिल बरनवाल,राजन गुप्ता, जिला प्रभारी प्रदीप बरनवाल, जिला उपाध्यक्ष डा पवन कुमार पांडे, जिला संयुक्त सचिव सन्तोष कुमार पाठक,अंकित कसौंधन, जिला लीगल एडवाइजर देवता दीन निषाद एडवोकेट व डाक्टर अरूण कुमार, स्वराज गुप्ता आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे