मनीष ओझा
प्रतापगढ! परीक्षा में पेपर ठीक न होने की वजह से छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी ! जिस समय छात्रा ने घर मे फांसी लगाई उस समय घर मे कोई मौजूद नही था छात्रा का बड़ा भाई जब घर पहुँचा तब उसने फांसी लगाने की जानकारी घर वालो को दी तो परिजनों में सनसनी फैल गई ! लोगों ने रो रो के बुरा हाल कर लिया ! सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अन्त्य परीक्षण के लिए ले भेजा! जानकारी के अनुसार जनपद के उदयपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी डीहा गांव की निवासी रेखा शर्मा(17) पुत्री रामेश्वर शर्मा इण्टर की छात्रा है , जिसकी परीक्षा का सेंटर काशीधर अठेहा में था परीक्षा का दो पेपर देने के बाद वो पेपर खराब होने की वजह से वह परेशान थी जिसकी वजह से घर मे अकेले होने पर मौका पाकर घर के कमरे में ही फांसी लगाकर जान दे दी ! रेखा के पिता पंजाब में प्राइवेट नौकरी करते है।फांसी लगाने के बाद उसके बड़े भाई संदीप ने उसे देखा तो परिजनों को इसकी सूचना दी ! सूचना पर पहुंची पुलिस शव पंचनामा कर अन्त्य परीक्षण के लिए भेजा!


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ