Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:गांव के कुएं में मिला लापता युवक का शव ,सनसनी



मनीष ओझा
प्रतापगढ़। पांच दिनों से गायब युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के कुँए पाए जाने से  सनसनी फैल गई! सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ! मृत्यु के कारण  स्पष्ट नहीं हो सका है !
जानकारी के अनुसार कन्हई थाना क्षेत्र के बिबिया करनपुर गांव निवासी सुनीत श्रीवास्तव(35) पुत्र राम सूरत श्रीवास्तव 9 फरवरी को घर से गायब हो गया था , गायब होने से पहले सुनीत ने अपनी बीबी को फ़ोन करके 13 तारीख को घर लाने की बात की थी सुनीत की पत्नी एकता उसके बड़े भाई हेमेंद्र के परिवार के साथ जौनपुर में रहती थी सुनीत प्रतापगढ़ में ठेकेदारी का काम करता था 9 तारीख को गायब होने के बाद उसकी मोटरसाईकल उसी कुँए के पास मिली थी जिसे पुलिस अपने साथ ले गयी थी मंगलवार सुबह गांव के लोगो को कुँए से दुर्गंध उठने का एहसास हुआ तो कुँए में शव देखा गया सूचना पर पुलिस मौके पे पहुँची तो शव को कुँए से निकलवाया कुएं से शव निकालने के बाद उसकी पहचान परिजनों ने सुनीत श्रीवास्तव के रूप में की सुनीत का शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया,सुनीत के 5 माह की एक बेटी भी है जिसका नाम आर्या है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की हकीकत खंगालने में जुटी है !
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे