केशव मिश्र चुने गये सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, आशीष सिंह रहे मैन ऑफ द मैच
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रेस क्लब के तत्वाधान में आयोजित पं.मदन मोहन मालवीय मीडिया क्रिकेट कप के रोमांचक फाइनल मैच को जीतकर लालगंज एकादश मीडिया कप का विजेता बना । मौसम खराब होने के कारण मैच मात्र 8 ओवर का हुआ । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये रानीगंज एकादश ने 3 विकेट खोकर 70 रन बनाये । सौरभ 28 व रुस्तम ने 24 रन बनाये ।आशीष सिंह ,सुनील व धर्मेन्द्र को 1 विकेट मिला । लक्ष्य का पीछा करने उतरी लालगंज एकादश की शुरुआती स्थिति ठीक नहीं रही ।
लेकिन केशव मिश्र 37 व आशीष सिंह की 22 रन की बेहतरीन पारी के कारण लालगंज एकादश ने एक ओवर पहले ही 2 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया । रुस्तम व उदय सिंह को 1 विकेट मिला । मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर आशीष सिंह को मैन ऑफ द मैच जबकि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले केशव मिश्र को मैन ऑफ द ऑफ द सीरीज चुना गया । दुर्गेश तिवारी ,मुकुल राज , शिवम यादव निर्णायक रहे । स्कोरिंग मीत श्रीवास्तव , रोशन विश्वकर्मा ( चाउमीन ) एवं कमेंट्री अश्वनी सिंह व गंगा पाण्डेय ने किया । इसके उपरांत पं.मदन मोहन मालवीय व पत्रकार स्व.अमरेश मिश्र के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर समापन समारोह की शुरुआत हुयी । मुख्य अतिथि सीडीओ राज कमल यादव , स्कालर्स एकेडमी के संचालक विवेक त्रिपाठी, संगम इंटर नेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य लालमणि सिंह , क्रीड़ाधिकारी सुश्री भानु प्रसाद ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया । समाजसेवी रोशन लाल उमर वैश्य , व्यवसायी अशोक अग्रवाल ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष अश्वनी सिंह सहित पूरी टीम को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस दौरान डा.शफीक अहमद , आदित्य शुक्ल ,महेश सिंह ,आकांक्षा तिवारी , राम अंजोर , ललित तिवारी ,शैलेन्द्र मिश्र, श्री नारायण मिश्र , चन्द्र प्रकाश उपाध्याय , आशीष दीक्षित , चिंतामणि पाण्डेय , सुनील सिंह ,संतोष भगवन , अशोक सिंह , दिनेश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह ,राज नारायण शुक्ल राजन , मो. करीम खाँ ,विनय पाठक ,हरिकेश मिश्र , दया शंकर पाण्डेय, शिवेश शुक्ल , जान मोहम्मद , नीरज श्रीवास्तव , सर्वेश शर्मा , ओम सिंह , डीके शर्मा ,ज्ञान प्रकाश शुक्ल , बच्चा मिश्र ,विवेक पाण्डेय , बृजेश मिश्र , सुनील यादव , शिव कुमार सिंह , शुलभ श्रीवास्तव , रवीन्द्र जायसवाल,मनीष ओझा , यशवेंद्र सिंह रानू , सुधीर जायसवाल ,प्रकाश मिश्र , उज्ज्वल सिंह , चन्दन सिंह , प्रवीण यादव , हरीश तिवारी , बृजेंद्र सिंह , सुमित मिश्र , शिव बहादुर यादव , वरुण श्रीवास्तव, आशुतोष खरे , मो.शहजाद,बबलू राय , सुभाष ,परमानन्द मिश्र , अभिषेक मिश्र आदि मौजूद रहे । अन्त में क्लब के अध्यक्ष अश्वनी सिंह ने सफल आयोजन पर संरक्षक मण्डल का आभार व्यक्त करते हुये सभी का आभार व्यक्त किया ।
![]() |



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ