Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अपराधिक मामले के आरोपी से भयभीत होकर युवक ने सीएम से लगायी गुहार


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद : एक दर्जन से अपराधिक मामले के आरोपी से भयभीत होकर एक युवक ने मुख्यमंत्री जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मॉग की है 
        मामला मवई थाना क्षेत्र के तालगॉव का है गॉव निवासी कर्मेन्द्र कुमार पाण्ड़ेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलाधिकारी अनिल कुमार पाठक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल को रजिस्टर्ड डाक से लिखित शिकायती पत्र भेज कर गॉव निवासी चन्द्र प्रकाश ओझा को जेल में निरुध करने की मॉग की पीड़ित के अनुसार मवई जीआरपी लखनऊ व कोतवाली हैदरगंढ़ में 323,504 से लेकर गुण्ड़ा एक्ट तक मुकदमा दर्ज है आरोप है कि सरकारी भूमि पर अबैध कब्जा,राहजनी,व्यापारियों से अबैध वसूली बात बात में अबैध असलहा से फायरिंग कर लोगो में दहसत फैलाता रहता है पुलिस अभिलेख हजरत गंज के मुताबिक वर्ष 1974 पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी समेत भागने की पुष्टि हुई है हालाकि थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि हमें जानकारी नही है अगर ऐसा है तो कार्यवाही तय है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे